{"_id":"5a76138f4f1c1ba2268b832b","slug":"11517687695-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लौहड्डा गांव में घर में बैठे लोगों पर झोंका फायर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लौहड्डा गांव में घर में बैठे लोगों पर झोंका फायर
Updated Sun, 04 Feb 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)।
रंजिश को लेकर लौहड्डा गांव में कुछ लोगों ने एक मकान में बैठे सदस्यों पर फायर झोंक दिया, इसमें घर में बैठे लोग बाल-बाल बचे। बाद में मौके पर पहुंची पुलिस और ग्रामीणों को देखकर हमलावर भाग निकले।
गांव निवासी सत्यवीर पुत्र किशन लाल शनिवार को शाम के समय पत्नी सरिता और परिवार के सदस्य सतीश, बली के साथ घर में बैठे थे। तभी चार-पांच लोग मकान में घुस गए और उन पर फायर झोंक दिया। इससे परिवार मेें अफरा-तफरी मच गई। सभी ने भागकर जान बचाई और शोर मचा दिया। शोर सुनकर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। जैसे ही पुलिस व ग्रामीण मौके पर पहुंचे, हमलावर वहां से भाग निकले। पुलिस ने उन्हें पकड़ने का भी प्रयास किया, लेकिन वे हाथ नहीं लगे। बताया जाता है कि गांव के ही कुछ लोगों से पीड़ितों का विवाद चल रहा है। इस संबंध में सत्यवीर ने कोतवाली पर तहरीर दी।