फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   कार सवारों ने महिला से अश्लील हरकतें कीं

कार सवारों ने महिला से अश्लील हरकतें कीं

Fri, 26 Jan 2018 01:17 AM IST
Updated Fri, 26 Jan 2018 01:17 AM IST
विज्ञापन
कार सवारों ने महिला से अश्लील हरकतें कीं
बागपत। कार सवार चार-पांच युवकों ने चांदीनगर थाना क्षेत्र के एक गांव की दो महिला के साथ अश्लील हरकतें कीं। विरोध करने पर आरोपी मारपीट और धमकी देकर फायर कर भाग गए। पीड़ितों ने पुलिस से शिकायत की।
विज्ञापन

गांव के युवक ने बताया कि उसकी मां, एक महिला के साथ मिलकर 23 जनवरी की सुबह गांव में ही गोबर के उपले बना रही थी। इसी दौरान वहां पर कार में सवार होकर चार-पांच लोग आए। आरोपियों ने वहीं पर शराब पीना शुरू कर दिया। उनकी मां और दूसरी महिला के साथ छेड़छाड़ कर अश्लील हरकतें कीं। उनको खेत में खिंचने का प्रयास किया। विरोध करने पर गाली-गलौज कर मारपीट की। शोर मचाने पर आरोपी फायरिंग कर भाग गए। घटना की थाना पुलिस से शिकायत की। आरोप है कि पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। पीड़ितों ने एसपी दफ्तर में शिकायत की।
विज्ञापन


पुराने कस्बे में युवक से मारपीट, हंगामा
बागपत। पुराने कस्बे के युवक शाहरुख के साथ पड़ोस के ही दो युवकों ने रुपये के लेनदेन को लेकर मारपीट कर दी। वह घायल हो गया। आरोपी धमकी देकर चले गए। इस वारदात की पुलिस से शिकायत की।
विज्ञापन
विज्ञापन


हत्या के केस के गवाहों पर समझौते का दबाव
बागपत। खेकड़ा निवासी मिद्दू और फुरकान ने बताया कि उसके भाई की कस्बे के ही लोगों ने हत्या की। आरोपी जमानत पर जेल से बाहर है। केस कोर्ट में विचाराधीन है। आरोपी उन पर अपने पक्ष में गवाही देने का दबाव बना रहे हैं। मना करने पर धमकी दे रहे हैं। उनको अपनी जान का खतरा बना है। पीड़ितों ने एसपी को पत्र भेजकर शिकायत की।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed