फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   झंकार गली में संघर्ष, पथराव, चार घायल

झंकार गली में संघर्ष, पथराव, चार घायल

Sun, 27 Aug 2017 01:08 AM IST
Updated Sun, 27 Aug 2017 01:08 AM IST
विज्ञापन
झंकार गली में संघर्ष, पथराव, चार घायल
झंकार गली में संघर्ष, पथराव, चार घायल
विज्ञापन

बागपत। शहर की झंकार गली में रास्ते से बुग्गी हटाने को लेकर हुए विवाद में दो पक्षों में संघर्ष हो गया। इस दौरान दोनों पक्षों में धारदार हथियार चले और पथराव हुआ। इसमें चार लोग घायल हो गए। इनमें से दो की हालत गंभीर बनी है। पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में ले लिया है।
मोहल्ला निवासी मोहम्मद साबिर ने बताया उसका बेटा आरिफ अपनी कार लेकर शनिवार सुबह गली से गुजर रहा था। रास्ते में भैंस बंधी थी और एक युवक ने भैंसा-बुग्गी खड़ी कर रखी थी। आरिफ ने बुग्गी हटाने को कहा, इस बात पर युवक कहासुनी हो गया। तभी युवक की हिमायत में मोहल्ले के ही समीम और उसके परिजन आ गए। आरोपियों ने उनके घर में घुसकर पहले धारदार हथियार से हमला कर दिया। बाद में पथराव किया। परिजनों ने कमरों में घुसकर जान बचाई। इस हमले में उसका भाई मोहम्मद शाहिद घायल हो गया।
विज्ञापन

उधर, समीम ने कहा साबिर पक्ष के लोग बुग्गी सवार युवक के साथ झगड़ा कर रहे थे। उन्होंने बीच बचाव करने का प्रयास किया तो विपक्षियों ने उन पर हमला कर दिया। वह स्वयं, उसके दो भाई नसीम और वसीम घायल हो गए। इस मामले में दोनों पक्षों में पथराव हुआ। इससे हंगामा हो गया। पड़ोस के लोगों ने हस्तक्षेप कर झगड़ा शांत कराया और घायलों को अस्पताल ले गए। घायल नसीम और वसीम को चिकित्सकों ने दिल्ली रेफर किया। उधर, पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में ले लिया है। कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार ने कहा तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed