{"_id":"5999e9c74f1c1bd11e8b49d9","slug":"11503259079-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लूट के इरादे से जा रहे एक बदमाश को पुलिस ने दबोचा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लूट के इरादे से जा रहे एक बदमाश को पुलिस ने दबोचा
Updated Mon, 21 Aug 2017 02:11 AM IST
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। कोताना रोड पर बाइक से लूटपाट के लिए जा रहे दो बदमाशों में से पुलिस ने एक को दबोच लिया। जबकि दूसरा भाग निकला। पुलिस ने पकड़े बदमाश से दो तमंचे और बाइक बरामद की।
कोतवाली प्रभारी हरेराम यादव ने बताया सूचना मिली शनिवार की रात में दो बदमाश एक बाइक पर सवार होकर कोताना रोड की ओर लूटपाट के इरादे से जा रहे हैं। इस सूचना पर उन्होंने कोताना रोड पर पुलिस बल भेजकर चेकिंग अभियान शुरू कराया। तभी बड़ौत की ओर से बाइक पर दो युवक आते दिखाई दिए और वे पुलिस को देखकर भागने लगे, लेकिन पुलिसकर्मियों ने घेरकर एक को पकड़ लिया जबकि उसका एक साथी भाग निकला। पकड़ा गया बदमाश मोनू पुत्र बिजेंद्र लुहारी गांव का है। जबकि कुंडू पुत्र महक सिंह निवासी सिरसली भाग निकला। गिरफ्तार बदमाश से दो तमंचे और एक बाइक बरामद हुई है।