फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   दुकान पर बैठे लोहा व्यापारी को गोली मारी

दुकान पर बैठे लोहा व्यापारी को गोली मारी

Wed, 09 Aug 2017 01:04 AM IST
Updated Wed, 09 Aug 2017 01:04 AM IST
विज्ञापन
दुकान पर बैठे लोहा व्यापारी को गोली मारी
चांदीनगर (बागपत)। रटौल गांव में लोहा व्यापारी सुनील को दुकान पर पहुंचकर बाइक सवार दो बदमाशों ने दिन दहाड़े गोली मार दी। हाथ में गोली लगने से व्यापारी घायल हो गए। उनको दिल्ली अस्पताल में भर्ती कराया । इस वारदात से गुस्साएं व्यापारियों ने हंगामा किया। उन्होंने कहा दो साल पहले भी रंगदारी न देने पर व्यापारी की दुकान पर फायरिंग की थी।
विज्ञापन

ललियाना गांव निवासी दो भाई सुनील कुमार और जय कुमार की रटौल गांव में लोहा और सीमेंट की दुकान है। मंगलवार को दोपहर करीब एक बजे दोनों भाई अपनी दुकान पर ग्राहकों को सामान दे रहे थे। इसी दौरान बाइक पर सवार होकर दो बदमाश हेलमेट लगाकर दुकान पर पहुंचे। काउंटर के पास खड़े होकर एक बदमाश ने गोली चला दी। जो सुनील के हाथ में लगी। इस दौरान रंगदारी से संबंधित चिट्टी दुकान में फेंक दी। बाद में बदमाश धमकी देकर बाइक पर सवार होकर फरार हो गए। परिजन घायल सुनील को निजी चिकित्सक के पास लेकर गए। चिकित्सक ने उसको दिल्ली रेफर किया। इस मौके पर व्यापारी इकट्ठे हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। व्यापारियों ने पुलिस को खूब खरी-खोटी सुनाई। खेकड़ा थाना प्रभारी देवेंद्र बिष्ट ने बताया व्यापारी को गोली क्यो मारी गई, इसका अभी सहीं पता नहीं चला है। प्रथम दृष्टता रंगदारी से जुड़ा मामला होना प्रतीत हो रहा है। हर बिंदु पर जांच चल रही है।
विज्ञापन


सीसीटीवी में कैमरे में कैद हुए बदमाश
चांदीनगर। दुकान में लगे कैमरे में बदमाश कैद हो गए हैं। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाली। इसी के आधार पर बदमाशों तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है।

रंगदारी न देने पर दो साल
पूर्व की गई थी फायरिंग
चांदीनगर। व्यापारियों से दो साल पहले रंगदारी मांगी गई थी। रकम न देने पर बाइक सवार बदमाशों ने उनकी दुकान पर फायरिंग कर दी थी। गोली लगने से दोनों भाई बाल-बाल बचे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जल्द हो केस का खुलासा, वरना करेंगे आंदोलन
चांदीनगर। रटौल के व्यापारी और क्षेत्र के नेताओं ने कहा पुलिस जल्द से जल्द केस का खुलासा करे, वरना सड़कों पर उतरकर आंदोलन किया जाएगा। इसको लेकर जल्द ही एसपी से मिला जाएगा।


बाजार में युवक पर हमला, धमकी
बागपत। निवाड़ा निवासी सुहैब का कहना है कि वह मंगलवार दोपहर चिकित्सक के पास उपचार कराने के लिए आया था। बाजार में तीन युवकों पर उस पर हमला कर दिया। बाद में आरोपी तमंचे लहराकर धमकी देते हुए फरार हो गए। उसने कोतवाली पर शिकायत की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed