{"_id":"59515af04f1c1b4c1c8b4597","slug":"11498503920-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमित इलायचीपुर ने डाला था बैंक कैशियर के मकान में डाका","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अमित इलायचीपुर ने डाला था बैंक कैशियर के मकान में डाका
Updated Tue, 27 Jun 2017 12:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमित इलायचीपुर ने डाला था बैंक कैशियर के घर में डाका
बागपत। शहर के कोर्ट रोड पर कैनरा बैंक के कैशियर जिनेंद्र कुमार जैन के मकान में हुई डकैती के मामले में पुलिस की विवेचना में अपराधी अमित इलायचीपुर और उसके साथियों के नाम प्रकाश में आए हैं। पुलिस ने जेल में बंद तीन बदमाशों के खिलाफ चार्जशीट तैयार कर ली है। जल्द ही उसको कोर्ट में दाखिल कर दी जाएगी।
बैंक कैशियर जितेंद्र कुमार जैन के मकान में 13 दिसंबर 2016 को दिन दहाड़े डाका डाला था। बदमाशों ने जितेंद्र कुमार जैन की पत्नी और किराए पर रहने वाले प्रशिक्षु सिपाही को बंधक बनाकर नगदी, आभूषण समेत कई लाख रुपये का सामान लूटकर ले गए थे। पुलिस अपराधियों का पता लगाने में लगी है। पिछले दिनों खेकड़ा क्षेत्र में दो अपराधी सूरज उर्फ आशीष निवासी पश्चिमी बंगाल और आरिफ निवासी बदायूं पकड़े गए थे। जो भट्ठा ठेकेदार से लूटपाट करने के लिए आए थे। वारदात को अंजाम देने से पहले ही आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ गए थे।
पुलिस पूछताछ में दोनों मुल्जिमों ने बताया था कि गाजियाबाद के इलायचीपुर निवासी अमित के साथ मिलकर बागपत में कई वारदात को अंजाम दिया है। बाद में अमित ने भी कोर्ट में सरेंडर कर दिया था। कोतवाली एसएसआई धर्मेंद्र सिंह सिंधू ने कहा अपराधी अमित ने अपने साथियों के साथ मिलकर बैंक कैशियर के घर में भी डाका डाला था। इसके अलावा नैथला-निनाना मार्ग पर भट्ठा ठेकेदार मनोज चौधरी निवासी फैजपुर-निनाना से भी दो लाख रुपये की लूट की । तीनों आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट तैयार की। जल्द ही उसको कोर्ट में दाखिल करा दी जाएगी।