फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   खनन माफिया भागे, अफसरों ने झोंपड़ियां तोड़ी

खनन माफिया भागे, अफसरों ने झोंपड़ियां तोड़ी

Fri, 17 May 2019 01:39 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 17 May 2019 01:39 AM IST
विज्ञापन
खनन माफिया भागे, अफसरों ने झोंपड़ियां तोड़ी
बागपत/बड़ौत। भाजपा विधायक केपी मलिक और योगेश धामा के अवैध खनन का मुद्दा उठाते ही पुलिस-प्रशासन की टीम ने कोताना और खेड़ी प्रधान गांव के खादर में निरीक्षण किया। एसडीएम और सीओ के नेतृत्व में पहुंची टीम को खनन माफिया नहीं मिले। खादर में खनन माफियाओं की झोंपड़ियां मिलीं, जिन्हें गिरा दिया। हालांकि प्रशासन का दावा है कि अवैध खनन नहीं चल रहा है।
विज्ञापन

कोताना गांव के मजरे खेड़ी प्रधान गांव में अवैध रेत खनन की शिकायत पहले ग्रामीणों ने डीएम से की। इसके बाद भाजपा विधायकों ने इस प्रकरण की शिकायत सीएम से की। बृहस्पतिवार को डीएम के निर्देश पर एसडीएम गुलशन कुमार, सीओ रामानंद कुशवाहा, जिला खनन अधिकारी एसके मौर्या, तहसीलदार प्रदीप कुमार, कोतवाल, राजस्व विभाग की टीम कोताना और खेड़ी प्रधान गांव में यमुना खादर में पहुंची। पुलिस प्रशासन की टीम का कहना है कि उन्हें रेत खनन होता नहीं मिला है। जबकि टीम को यहां पर अस्थायी झोपड़ियां और बैठने के लिए बनाई गई जगह मिली है, जिन्हें नष्ट करा दिया गया है। टीम के आने से पहले ही माफिया यमुना के खादर से भाग गए।
विज्ञापन



एसडीएम ने कहा कि यमुना पार हो रहा रेत खनन
बड़ौत। एसडीएम गुलशन कुमार का दावा है कि यूपी के बागपत की सीमा में कोई रेत खनन नहीं चल रहा है। जो रेत खनन हो रहा है, वह हरियाणा सीमा में यमुना नदी के पार हो रहा है। जबकि शिकायतकर्ता किसानों ने कहा उनके गांव का रकबा यमुना के पार है। प्रशासन अब तक सीमांकन नहीं करा सका है। खनन माफिया किसानों को भगा देते हैं और बागपत जिले की सीमा में खनन करते हैं। स्थानीय प्रशासन बार-बार यह दावा करता रहता है कि उनके क्षेत्र में खनन नहीं हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन



अवैध खनन की जांच शुरू, जल्द हो सकती है छापेमारी
बागपत। खेड़ी प्रधान और कोताना में अवैध खनन की गूंज लखनऊ तक होने के बाद शासन स्तर पर प्रक्रिया शुरू हो गई है। जल्द ही मंडल स्तरीय टीम बागपत के यमुना खादर में जांच कर सकती है। गौरतलब है कि इससे पहले भी मंडलीय टीम ने एनजीटी के आदेश पर जिले में जांच की थी। विधायक केपी मलिक ने कहा कि सीएम योगी से मिलकर हाई लेवल कमेटी से जांच कराएंगे।



नौरोजपुर और गौरीपुर के जंगल में मिट्टी खनन
बागपत। नौरोजपुर और गौरीपुर गांव के जंगल में मिट्टी खनन चल रहा है। जबकि प्रशासन से किसी तरह के खनन की अनुमति नहीं ली गई है। नौरोजपुर के ग्रामीणों का कहना है कि प्रशासन को कार्रवाई कर खनन बंद कराना चाहिए। गौरीपुर के जंगल में खनन चल रहा है। ईंट भट्टों पर इस मिट्टी को ढोया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed