फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   पत्नी को बाइक पर लेकर जा रहे युवक को गोली मारी

पत्नी को बाइक पर लेकर जा रहे युवक को गोली मारी

Wed, 24 Apr 2019 01:31 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 24 Apr 2019 01:31 AM IST
विज्ञापन
पत्नी को बाइक पर लेकर जा रहे युवक को गोली मारी
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

पत्नी को बाइक पर लेकर जा रहे एक युवक को पत्नी के ही जानकार युवक ने गोली मारकर घायल कर दिया। घायल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया, वहां से उसे मेरठ रेफर किया। वहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई गई है। पुलिस का मानना है कि इसमें घायल की पत्नी का हाथ है, पुलिस पत्नी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
घायल राकेश उर्फ छोटू पुत्र वीर सैन कश्यप मलकपुर गांव का रहने वाला है। उसकी शादी 21 फरवरी 2019 को प्रीति पुत्री बिजेंद्र निवासी पट्टी भोजान दोघट के साथ हुई, वह पांच दिन पहले मौत में अपने घर गई। राकेश उसे मंगलवार को ससुराल दोघट में लेने गया। मंगलवार को शाम के समय जब राकेश बाइक पर प्रीति को लेकर गांव जा रहा था तो मलकपुर रोड पर एक युवक मिला तो उसकी पत्नी ने कहा कि इससे भी बैठा लो, कुछ दूरी पर लुघ शंका के लिए बाइक रोककर खेत में गया तो उसकी पत्नी ने अपने परिचित युवक को इशारा किया और वह उसके पीछे चला गया और उसे तमंचे से गर्दन पर रखकर गोली चला दी, इससे वह घायल होकर गिर गया और हमलवार भाग गया। गोली लगने की सूचना पर पुलिस और राकेश के परिजन मौके पर पहुंचे और उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया। वहां के चिकित्सकों ने उसे मेरठ रेफर किया। इस सूचना पर एएसपी रणविजय सिंह, सीओ रामानंद कुशवाहा, कोतवाल राकेश सिंह मौके पर पहुंचे और जांच की, फिलहाल राकेश की पत्नी प्रीति को हिरासत में ले लिया है। एएसपी का कहना है कि यह मामला पत्नी के इर्द गर्द घूम रहा है, इसका शीघ्र खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन


पहले कंकर खेड़ा में हुई थी प्रीति की शादी
बड़ौत। प्रीति निवासी दोघट की पहले शादी कंकर खेड़ा से हुई थी, लेकिन किसी कारण प्रीति ने अपने पति को छोड़ दिया और 21 फरवरी 2019 को उसने मलकपुर निवासी राकेश से शादी की। अभी तक यह पता नहीं चला है कि राकेश और उसकी पत्नी में कोई विवाद हुआ था या नहीं। पुलिस गहन पूछताछ में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रेमी तो नहीं है हमलावर
बड़ौत। कहीं प्रीति ने जिस युवक को अपने पति के साथ बाइक पर बैठाने को कहा कि वह उसका प्रेमी तो नहीं है, इसी को लेकर कहीं उसने अपने पति की जान लेने की योजना तो नहीं बनाई, हालांकि राकेश बच गया है, लेकिन प्रीति ने ही अब तक जांच में उसकी पत्नी ही घेरे में है।


प्रेमी और पत्नी के खिलाफ कराया मामला दर्ज
बड़ौत। मंगलवार की रात में घायल राकेश के पिता वीर सैन ने पत्नी प्रीति और उसके जानकार अज्ञात युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। उन्होंने शक जताया है कि उसकी पत्नी प्रीति ने ही अपने प्रेमी के साथ मिलकर राकेश की हत्या की साजिश रची, लेकिन वह बच गया। सीओ रामानंद कुशवाहा ने बताया कि अभी तक हिरासत मेें ली गयी प्रीति कुछ नहीं बता रही है और न ही प्रेमी का नाम बता रही है। सुबह तक इसका खुलासा होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed