{"_id":"5cb76ce8bdec22764d270672","slug":"111555524840-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोडवेज बस के परिचालक व महिला में मारपीट, हंगामा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रोडवेज बस के परिचालक व महिला में मारपीट, हंगामा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)।
दिल्ली बस स्टैंड पर रोडवेज बस में किराये को लेकर हुए विवाद में महिला और परिचालक में जमकर मारपीट हुई। इससे भीड़ जमा हो गई। इससे बस स्टैंड परिसर में हंगामा हो गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और किसी तरह मामला सुलझाकर दोनों को अलग किया।
राम भतेरी पत्नी सीता राम कांधला जनपद शामली की रहने वाली है। वह दिल्ली से रोडवेज बस में कांधला के लिए आ रही थी। उसने परिचालक को 50 रुपये का नोट किराये के दिए, लेकिन परिचालक ने उसे टिकट नहीं दिया। जब परिचालक ने दोबारा उससे टिकट के पैसे मांगे तो उसने कहा कि उसने पहले ही तुम्हें 50 रुपये दे दिए हैं। यह विवाद होते-होते बड़ौत दिल्ली बस स्टैंड तक पहुंच गया और जब बस रुकी तो महिला और परिचालक में मारपीट शुरू हो गई। इससे हंगामा हो गया। इससे बस स्टैंड परिसर में भारी भीड़ जमा हो गई। इसी दौरान किसी ने फोन कर मामले की सूचना पुलिस को दे दी।
मारपीट की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और किसी तरह मामला सुलझाते हुए दोनों में समझौता कराया। तब जाकर मामला शांत हुआ। लोगों ने कहा अधिकांश बसों के परिचालक यात्रियों से पैसे लेकर टिकट नहीं देते हैं, यदि कोई सवार विरोध करती है तो उसके साथ मारपीट कर जेल भेजने की धमकी देते हैं। इस संबंध में कई बार रोडवेज अधिकारियों से शिकायत की, लेकिन आरोपी परिचालक के खिलाफ कोई विभागीय कार्रवाई नहीं होती है।