फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   बड़ी चूक, पोस्टमार्टम हाउस पर बदल दिए शव

बड़ी चूक, पोस्टमार्टम हाउस पर बदल दिए शव

Thu, 07 Feb 2019 06:35 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 07 Feb 2019 06:35 PM IST
विज्ञापन
बड़ी चूक, पोस्टमार्टम हाउस पर बदल दिए शव
बागपत। स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों और पुलिस की लापरवाही से मोर्चरी में शवों को परिजनों की सुपुर्दगी में देते वक्त बड़ी चूक हुई। सड़क दुर्घटना में मृतक शामली के भभीसा गांव के व्यक्ति का शव बगैर पोस्टमार्टम के ही बिजनौर के महमूदपुर गांव के लोगों को दे दिया। महमूदपुर गांव में शव का अंतिम संस्कार तक कर दिया। भभीसा के ग्रामीण पोस्टमार्टम कराने पहुंचे तो मामला खुला। पांच घंटे की जांच के बाद स्पष्ट हुआ कि शव बदल गए हैं। भभीसा और रमाला के ग्रामीणों ने मोर्चरी के कर्मचारियों और पुलिसकर्मियों की लापरवाही का आरोप लगाकर हंगामा किया। उन्होंने एसपी से मुलाकात कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। एसपी ने दोषियों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया। सीएमओ ने भी मामले में जांच बैठा दी। देर रात दोनों पक्षों में सहमति बनने के बाद बिजनौर के लोग मनोज का शव लेकर चले गए।
विज्ञापन

बागपत कोतवाली क्षेत्र के नौरोजपुर गुर्जर मार्ग पर चार फरवरी को व्यक्ति का शव मिला । शव को पोस्टमार्टम के बाद शिनाख्त नहीं होने के कारण मोर्चरी पर रखवा दिया। इसके बाद रमाला थाना क्षेत्र में मंगलवार रात को दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर जय पार्वती स्कूल के पास कार पलटने से शामली जनपद के भभीसा गांव निवासी अशोक (42) की मौत हो गई। रमाला थाना पुलिस ने शव को मोर्चरी पर रखवा दिया। मंगलवार रात दस बजे के लगभग मोर्चरी में बिजनौर जनपद के थाना शिवाल की चौकी सहपुर के महमूदपुर गांव निवासी तेजेंद्र प्रताप सिंह त्यागी परिजनों के साथ पहुंचे। चार फरवरी को नौरोजपुर गुर्जर मार्ग पर मिले शव की शनाख्त अपने भाई मनोज त्यागी के रूप में की। वह सहकारी चीनी मिल बागपत में कर्मचारी था। शिनाख्त के बाद परिजन शव को गांव लेकर चले गए और अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

बुधवार सुबह भभीसा गांव के ग्रामीण मृतक अशोक के शव का पोस्टमार्टम कराने पहुंचे, लेकिन मोर्चरी में उन्हें शव नहीं मिला। छानबीन शुरू हुई तो मोर्चरी में तैनात सिक्योरिटी गार्ड विकास ने बताया कि रात्रि में बिजनौर के महमूदपुर गांव निवासी एक शव को ले गए हैं। सीओ दिलीप सिंह ने मौके पर पहुंचकर जांच कराई तो बिजनौर के मृतक मनोज त्यागी का शव मोर्चरी में ही मिला। भभीसा के ग्रामीणों ने मोर्चरी में हंगामा शुरू कर दिया। ग्रामीणों ने मोर्चरी में तैनात कर्मचारी व पुलिस कर्मियों पर लापरवाही का आरोप लगाया। उन्होंने शव वापस दिलाने की मांग की। सीओ दिलीप सिंह, कोतवाली प्रभारी शिव प्रकाश सिंह ने उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। मृतक अशोक के परिजनों ने एसपी शैलेश कुमार पांडेय से मुलाकात कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। एसपी ने जांच कराकर सख्त कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। पुलिस ने मोर्चरी पर तैनात गार्ड विकास से पूछताछ की।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी तरफ बुधवार की रात में करीब नौ बजे दोनों पक्षों में बन गई। दोनों के पुलिस अधिकारियों को लिखित में सहमति बनने की सूचना दे दी। बिजनौर निवासी तेजेंद्र सिंह मनोज का शव लेकर अपने घर चले गए। दोनों पक्षों के चलने जाने के बाद पुलिस और स्वास्थ्य विभाग के अफसरों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed