फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   युवक को घर से उठाकर फर्जीँ मुठभेड़ में फंसाने का आरोप

युवक को घर से उठाकर फर्जीँ मुठभेड़ में फंसाने का आरोप

Sun, 03 Feb 2019 01:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 03 Feb 2019 01:06 AM IST
विज्ञापन
युवक को घर से उठाकर फर्जीँ मुठभेड़ में फंसाने का आरोप
बागपत। पाबला बेगमाबाद गांव के ग्रामीणों ने एसपी दफ्तर में धरना दिया। कोतवाली पुलिस पर युवक को फर्जी मुठभेड़ दिखाकर फंसाने का आरोप लगाया। एएसपी से परिजनों की नोंक झोंक हुई। एएसपी ने मामले की जांच सीओ बागपत दिलीप सिंह को सौंप दी। एएसपी के आश्वासन पर ग्रामीण शांत हुए और वापस लौट गए।
विज्ञापन

एसपी दफ्तर पर धरना दे रहे ग्रामीणों ने बताया कि कोतवाली प्रभारी शिव प्रकाश सिंह 31 जनवरी की रात में साढ़े आठ बजे अनिल धामा पुत्र श्रीपाल सिंह को पूछताछ के लिए घर से उठाकर लाए थे। कोतवाल ने एक-दो घंटे में वापस घर भेजने का आश्वासन दिया, लेकिन पुलिस ने युवक को नहीं छोड़ा। एक जनवरी को पुलिस ने फर्जी मुठभेड़ दिखाकर अनिल को झूठा फंसा दिया। उस पर दस हजार रुपये का ईनाम दिखाकर गैंगस्टर एक्ट में आरोपी बनाया। उससे तमंचा भी बरामद दिखाया। जबकि मुठभेड़ पूरी तरह से फर्जी है। धरनारत ग्रामीणों के बीच एएसपी राजेश कुमार श्रीवास्तव पहुंचे। ग्रामीणों की एएसपी से नोंक झोंक हुई। युवक की मां हरवती देवी ने कहा कि पुलिस ने उसके बेटे को बदमाश बना दिया। वर्ष 2018 में ट्रक चालक के साथ मारपीट की घटना हुई। पुलिस ने लूट का फर्जी मुकदमा दर्ज कराया। इतना ही नहीं गैंगस्टर एक्ट में निरुद्ध कर दिया और उस पर दस हजार रुपये का ईनाम भी घोषित कर दिया।
विज्ञापन

चेतावनी दी कि यदि बेटे पर लगाए फर्जी मुकदमों को वापस नहीं लिया तो वह एसपी दफ्तर पर आत्महत्या कर लेगी। एएसपी राजेश श्रीवास्तव ने पूरे प्रकरण की जांच सीओ बागपत दिलीप सिंह को सौंप दी। एएसपी ने आश्वासन दिया कि यदि मुकदमे झूठे है तो उन्हें वापस ले लिया जाएगा। इसके बाद ग्रामीण शांत पड़े। इस मौके पर भाकियू के जिलाध्यक्ष प्रताप गुर्जर, सचिन धामा, देवेंद्र धामा, पवन धामा, मनोज, संजय धामा, मनीष धामा, हरबीर सिंह, भागल देवी, विमला आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह था मामला
बागपत। कोतवाली पुलिस ने चमरावल रोड पर शुक्रवार को मुठभेड़ के बाद गैंगस्टर एक्ट में फरार चल रहे दस-दस हजार के ईनामी अनिल पुत्र श्रीपाल निवासी पाबला बेगमाबाद, लीलू पुत्र ज्ञानचंद निवासी बंबावड़ थाना बादलपुर जनपद गौतमबुद्धनगर हाल पाबला बेगमाबाद, अभिषेक पुत्र जतन पाल निवासी सलावतपुर खेड़ी थाना खेकड़ा को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed