फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   मुठभेड़ में पुलिस की गोली से बदमाश घायल

मुठभेड़ में पुलिस की गोली से बदमाश घायल

Sun, 06 Jan 2019 12:52 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 06 Jan 2019 12:52 AM IST
विज्ञापन
मुठभेड़ में पुलिस की गोली से बदमाश घायल
बागपत/दोघट।
विज्ञापन

बड़ौत - बुढ़ाना मार्ग पर बामनौली पुलिस चौकी के पास शुक्रवार की रात में लूट का विरोध करने पर दुकानदार को गोली मारकर भाग रहे बदमाश से पुसार और कान्हड़ के बीच पुलिस की मुठभेड़ हो गई। पैर में पुलिस की गोली लगने से बदमाश घायल हो गया। पुलिस ने दोनों घायलों को बड़ौत सीएचसी में भर्ती कराया। सीएचसी से बदमाश को जिला अस्पताल रेफर किया। जबकि घायल दुकानदार को परिजन निजी अस्पताल ले गए। बदमाश के खिलाफ विभिन्न थानों में लूट, हत्या, दुष्कर्म के 16 मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने दुकानदार की तहरीर पर बदमाश के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया।
बड़ौत के गुराना रोड निवासी राजवीर पुत्र श्रीचंद मुजफ्फरनगर जनपद के बुढ़ाना कस्बे में पनीर की दुकान करता है। शुक्रवार की रात में वह अपने बहनोई कृष्णपाल के साथ बाइक से बड़ौत लौट रहा था। जब वे बड़ौत-बुढ़ाना मार्ग पर बामनौली पुलिस चौकी के नजदीक पहुंचे तो बाइक सवार बदमाश ने उन्हें रोक लिया। उसने लूटपाट करने लगा। जब उन्होंने लूट का विरोध किया तो बदमाश ने तमंचे से राजवीर पर गोली चला दी। जांघ में गोली लगने से राजवीर घायल हो गया। बदमाश पुसार की तरफ भाग निकला। घायलों ने पुलिस चौकी पहुंचकर घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन

सूचना पर दोघट थानाध्यक्ष अजय शर्मा ने फोर्स के साथ पुसार और कान्हड़ के बीच बदमाश को घेर लिया। बदमाश ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाब में पुलिस ने भी फायरिंग की। पैर में पुलिस की गोली लगने से बदमाश घायल हो गया। पुलिस ने घायल बदमाश को पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से 315 बोर का तमंचा, कारतूस बरामद हुए। पकड़ा गया बदमाश अंकुर पुत्र बिजेंद्र गांव भौंरा खुर्द जनपद मुजफ्फरनगर का रहने वाला है। पुलिस ने घायल बदमाश और दुकानदार को सीएचसी बड़ौत में भर्ती कराया। सीएचसी से बदमाश को जिला अस्पताल रेफर किया। जबकि दुकानदार को परिजन निजी अस्पताल ले गए। जिला अस्पताल में घायल बदमाश का इलाज चल रहा है। एसपी शैलेश कुमार पांडेय ने बताया कि पुलिस मुठभेड़ में बदमाश गोली लगने से घायल हो गया। उस पर हत्या, लूट, दुष्कर्म, जानलेवा हमले के विभिन्न थानों में 16 मुकदमे दर्ज हैं। जिला अस्पताल से उपचार के बाद उसे न्यायालय में पेश किया। कोर्ट से उसे जेल भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन


2008 से कर रहा अपराध
बागपत। पुलिस ने बताया कि आरोपी अंकुर वर्ष 2008 से अपराध कर रहा है। भौंरा कलां थाना क्षेत्र में वर्ष 2008 में हत्या की घटना को अंजाम दिया। इसके बाद वह अपराध की दलदल में धंसता चला गया। दोघट थाने में हत्या, लूट व 25 आर्म एक्ट के तीन मुकदमे दर्ज हैं। मुजफ्फरनगर जनपद के थाना भौंरा कलां में हत्या, गुंडा एक्टर, जानलेवा हमले के पांच मुकदमे दर्ज हैं। थाना भोपा में जानलेवा हमला, गुंडा एक्ट, दुष्कर्म, 25 आर्म एक्ट के छह मुकदमे दर्ज हैं। बड़ौत कोतवाली में हत्या का एक मुकदमा है। हरिद्वार के थाना बहादराबाद में लूट का एक मुकदमा दर्ज है।

लूट का विरोध करने पर कर देता था हत्या
बागपत। पुलिस ने बताया कि कुख्यात अंकुर लूट का विरोध करने पर तुरंत गोली मार देता था। उसने दोघट थाना क्षेत्र में 27 दिसंबर 2014 को अमित पुत्र मांगेराम निवासी कान्हड़ की लूट का विरोध करने पर गोली मारकर हत्या कर दी। चार दिसंबर 2014 को पुसार गांव के जंगल में कृष्ण जैन पुत्र कैलाश चंद जैन से साढ़े छह हजार रुपये और मोबाइल लूटा था। उसके खिलाफ दोनों मुकदमे दर्ज हैं।

बिजरौल में मामा के पास रहता था अंकुर
बागपत। पुलिस ने बताया कि बदमाश अंकुर के बड़ौत कोतवाली क्षेत्र के बिजरौल गांव में मामा है। वह बचपन से ही मामा ब्रह्म पाल के पास रहता है। यहीं पर रहकर आपराधिक घटनाओं को अंजाम देता है।


जेल से छूटते ही पुलिस से लेगा बदला
बागपत। जिला अस्पताल में भर्ती घायल बदमाश अंकुर ने पुलिस कर्मियों के सामने ही धमकी दी कि जिस पुलिस वाले ने उसे गोली मारी है, वह उसे नहीं छोड़ेगा। जेल से छूटते ही पुलिस से बदला लेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed