{"_id":"5bcb810abdec2269757887a2","slug":"111540063498-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पैरोकार की हत्या करने आया बदमाश गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पैरोकार की हत्या करने आया बदमाश गिरफ्तार
Updated Sun, 21 Oct 2018 12:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिनौली (बागपत)।
सिरसली गांव के फायरमैन भूपेंद्र हत्याकांड में मुकदमे की पैरवी कर रहे छोटे भाई प्रवीन तोमर की हत्या करने आए बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से पिस्टल, छह कारतूस और बाइक बरामद हुई। शुक्रवार को मृतक भूपेंद्र की पत्नी पर भी गोली चलाई, लेकिन वह बच गई। महिला ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। कोर्ट से उसे जेल भेजा।
सिरसली गांव निवासी उर्मिला ने बताया कि दो साल पहले उसके पति भूपेंद्र की गोलियों से भूनकर हत्या की। वह फायरमैन के पद पर कार्यरत था। इस मामले की पैरवी उसका देवर प्रवीण तोमर कर रहा है। हत्याकांड के मुख्य आरोपी सतेंद्र समेत कई आरोपी जेल में बंद है। कई बार फैसला न करने पर आरोपी मारने की धमकी दे चुके हैं। शुक्रवार की शाम छह बजे हत्याकांड के आरोपी सतेंद्र का बेटा आयुष उर्फ छोटू अपने तीन साथियों के साथ दो बाइकों पर सवार होकर उनके घर पहुंचा। बदमाशों ने गाली गलौच कर उसके देवर प्रवीन तोमर को आवाज लगाई। जब उसने गाली देने से मना किया तो बदमाशों ने उर्मिला पर पिस्टल से दो फायर किए। इसमें वह बाल-बाल बच गई। उसने बिनौली थाने में आरोपी आयुष उर्फ छोटू के खिलाफ धारा 307 आईपीसी में मुकदमा दर्ज कराया।
शनिवार को थानाध्यक्ष देवेंद्र कुमार बिष्ट को सूचना मिली की कि आरोपी आयुष उर्फ छोटू सिरसली नहर पुलिया पर खड़ा है और मुकदमे के वादी प्रवीन तोमर की हत्या करने की फिराक में है। इस पर पुलिस टीम ने सिरसली नहर पुलिया से घेरकर आरोपी को गिरफ्तार किया। उसके पास से 32 बोर का पिस्टल, छह कारतूस, एक बाइक बरामद हुई। पुलिस को पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह फायरमैन भूपेंद्र हत्याकांड के मुकदमे की पैरवी कर रहे प्रवीन तोमर की हत्या करने के लिए आया, लेकिन वह नहीं मिला। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया। कोर्ट से उसे जेल भेजा।
विज्ञापन
यह था मामला
बिनौली (बागपत)। सिरसली गांव निवासी फायरमैन भूपेंद्र पुत्र भोपाल सिंह की 27 सितंबर को सतेंद्र ने अपने साथियों के साथ मिलकर गोलियों से भूनकर हत्या की। इस मामले में पुलिस ने सतेंद्र समेत कई आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा। मुकदमे की सभी आरोपी जेल में बंद हैं। यह मामला न्यायालय में विचाराधीन है। इस मामले में गवाही चल रही है। मुकदमे की पैरवी कर रहे प्रवीन तोमर ने बताया कि उसे लगाकर मारने की धमकियां मिल रही है। कई बार एसपी को प्रार्थना पत्र देकर सुरक्षा की मांग की।
दो साल से अपराध कर रहा है आयुष
बिनौली। पकड़े गए बदमाश आयुष उर्फ छोटू पर विभिन्न थानों में दस मुकदमा दर्ज है। 2016 में बिनौली थाने में धारा 307 आईपीसी के तहत पहला मुकदमा दर्ज हुआ। 2017 में बड़ौत कोतवाली पर चार मुकदमा दर्ज हुए। 2018 में बड़ौत कोतवाली पुलिस ने उसके खिलाफ गैंगेस्टर की कार्रवाई की। बिनौली थाने में तीन मुकदमा दर्ज है। बागपत कोतवाली में एक मुकदमा दर्ज है। आरोपी पिछले दो साल से लगातार अपराध कर रहा है।