{"_id":"5b9425af867a557fea118b45","slug":"111536435631-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मीटर घर के बाहर लगाने पर टीम से उलझे उपभोक्ता","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मीटर घर के बाहर लगाने पर टीम से उलझे उपभोक्ता
Updated Sun, 09 Sep 2018 01:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)। गुराना रोड पर शनिवार को मकान के अंदर लगे विद्युत मीटरों को बाहर लगाने गई टीम से उपभोक्ता उलझ गए। इससे वहां पर हंगामा खड़ा हो गया। सूचना पर एसडीओ पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और उपभोक्ताओं को हड़काते हुए मीटर को घर से बाहर लगवाया। बाद में पूरे नगर में एसडीओ ने एनाउंसमेंट कराकर मकानों के अंदर लगे मीटर को बाहर लगाने के कार्य मेें सहयोग करने की अपील की।
शनिवार को एसई रामबीर सिंह के निर्देश पर मीटर्स विभाग की टीम गुराना रोड पर बने मकानों के अंदर लगे मीटरों को बाहर लगाने पहुंची तो कुछ उपभोक्ता टीम से उलझ गए। मीटर जेई प्रमोद मलिक ने इसकी सूचना एसडीओ मीटर्स विकास अहलावत को दी। सूचना पर एसडीओ मीटर्स विकास अहलावत पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और उपभोक्ताओं ने कार्य में सहयोग करने का अनुरोध किया। लेकिन जब उपभोक्ता नहीं माने तो एसडीओ ने उन्हें जमकर फटकार लगाई और सरकारी कार्य में बाधा डालने पर कानूनी कार्रवाई की बात कही। तब जाकर उपभोक्ताओं ने मकान के अंदर लगे मीटरों को बाहर मेन गेट पर लगने दिया।
एसडीओ विकास अहलावत ने उन्हें समझाया कि कई बार उपभोक्ताओं की शिकायत रहती है कि मीटर रींडिग वाले कर्मचारी मकान के अंदर घुसकर महिलाओं व युवती से छेड़खानी करते हैं। मकान के बाहर मीटर लगने पर उपभोक्ताओं की इस प्रकार की शिकायतों पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लग जाएगा। बाद में एसडीओ ने एनाउंसमेंट कराकर लोगों से अपील की कि वे मकान के बाहर मीटर लगाने के कार्य मेें पूर्ण सहयोग करें और बिजली चोरी न करें।