{"_id":"5b84514942c792463d4ad635","slug":"111535398217-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तमंचे के बल पर ट्रैक्टर-ट्राली व बीस हजार लूटे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तमंचे के बल पर ट्रैक्टर-ट्राली व बीस हजार लूटे
Updated Tue, 28 Aug 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत।
फैजपुर निनाना गांव के पास बाइक सवार दो बदमाशों ने ट्रैक्टर चालक से तमंचे के बल पर हजारों की नगदी वऔर भूसे से लदी ट्रैक्टर-ट्राली लूट ली। इस दौरान भागे समय ट्रैक्टर-ट्राली अनियंत्रित होकर पलट गई। बाद में बदमाश ट्रैक्टर-ट्राली को छोड़कर भाग गए। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर दी है।
बड़ौत कोतवाली क्षेत्र के कोताना गांव निवासी आकिल पुत्र लाला ने बताया कि वह ट्रैक्टर-ट्राली से भूसा ढोहने का काम करता है। सोमवार को वह हरियाणा से ट्रैक्टर-ट्राली में भूसा लेकर कोताना गांव जा रहा था। फैजपुर निनाना गांव के पास उसे बाइक सवार दो बदमाशों ने तमंचे के बल पर उसे रोक लिया और 20 हजार रुपये की नगदी व ट्रैक्टर-ट्राली लूट ली। बदमाश ट्रैक्टर-ट्राली को तेज स्पीड में लेकर भागने लगे, लेकिन ट्रैक्टर-ट्राली अनियंत्रित हो कर सड़क पर पलट गई। बदमाश ट्रैक्टर ट्राली को छोड़कर फरार हो गए। शोर सुनकर आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। इस दौरान ट्रैक्टर चालक के साथ पांच मजदूर भी थे लेकिन वह भूसे से भरी ट्राली के ऊपर थे। ट्रैक्टर दौड़ाने पर मजदूरों ने किसी तरह से कूदकर अपनी जान बचाई। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर दी है। कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार का कहना है कि मामला संदिग्ध लग रहा है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।