फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   पति को लेकर दो महिलाओं का कोतवाली में हगांमा

पति को लेकर दो महिलाओं का कोतवाली में हगांमा

Wed, 01 Aug 2018 01:20 AM IST
Updated Wed, 01 Aug 2018 01:20 AM IST
विज्ञापन
पति को लेकर दो महिलाओं का कोतवाली में हगांमा
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

कोतवाली में दो महिलाओं ने मंगलवार को जमकर हंगामा किया। उन्होंने एक व्यक्ति को अपना पति बताया और पुलिस से उसके साथ रहने की मांग की । पुलिस ने संबंधित व्यक्ति को शांति भंग के आरोप हिरासत में ले लिया। देर रात तक दोनों महिलाएं कोतवाली में डटी रही। इससे कोतवाली में देर रात तक अफरा तफरी की स्थिति बनी रही।

नगर के एक मोहल्ले के एक व्यक्ति की पहली बीबी को सात बच्चे हैं। कुछ दिन पहले उसने दूसरी महिला को दूसरी बीबी के रूप में साथ रख लिया है। यह पहली पत्नी को अच्छा नहीं लगा। विरोध करने पर पति ने पहली पत्नी को खर्चा देना भी बंद कर दिया। मंगलवार को पहली बीबी ने घर में बखेड़ा खड़ा कर दिया और उसने घर में अपनी शौतन और पति के साथ लड़ाई शुरू कर दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पति को कोतवाली ले आई। इसके बाद सात बच्चों के साथ पहली पत्नी और दूसरी पत्नी भी कोतवाली में पहुंची। दोनों महिलाओं ने व्यक्ति को अपनी पति बताया और पति के साथ रहने को लेकर दोनों महिलाओं ने कोतवाली में जमकर हंगामा किया। पुलिस कर्मियों ने दोनों महिलाओं को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे नहीं मानी। देर शाम तक दोनों कोतवाली में जमा रही। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी बीएस सिरोही ने बताया कि मुस्लिम कानून में दो या इससे अधिक पत्नी रखने का अधिकार है। हम इसमें कुछ नहीं कर सकते है। सार्वजनिक स्थान पर पति पत्नी के साथ झगड़ा कर रहा था। शांति भंग करने के आरोप में पति को हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed