फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   पीड़ित परिवारों का एसपी दफ्तर पर प्रदर्शन

पीड़ित परिवारों का एसपी दफ्तर पर प्रदर्शन

Tue, 12 Jun 2018 01:41 AM IST
Updated Tue, 12 Jun 2018 01:41 AM IST
विज्ञापन
पीड़ित परिवारों का एसपी दफ्तर पर प्रदर्शन
बागपत।
विज्ञापन

मोहल्ला कुरैशियान में 20 दिन पहले परिवार पर हुए कातिलाना हमले के मामले में पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर रही है। पीड़ित पक्ष के लोगों ने एसपी दफ्तर पर प्रदर्शन कर कार्रवाई की मांग की। वहीं चांदीनगर थाना क्षेत्र की युवती से रेप के मामले में भी कोई कार्रवाई नहीं कर रही है।
उन्होंने एसपी को बताया कि 23 मई की रात में मोहल्ला कुरैशियान में इस्लाम और उसके भाई चांद पर मोहल्ले के ही एक दर्जन लोगों ने धारदार हथियारों से हमला बोला। इसमें इस्लाम गंभीर घायल हो गया। इतना ही नहीं हमलावरों ने पुलिस पर भी पथराव कर दिया । इसमें एसएसआई समेत कई पुलिस कर्मी चोटिल हो गए थे। इस मामले में युनूस, हारून, सीनू, अनस, शोएब, सुहेल, शाहिद निवासी मोहल्ला व्यापारियान बागपत समेत 10 लोगों के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई । पुलिस ने आज तक एक भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया। आरोपी खुले घूम रहे हैं। फैसला न करने पर पीड़ित परिवार को धमकी दी जा रही है। उन्होंने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। प्रदर्शन करने वालों में इसरार, सलमान, नौशाद, यासीन, असफाक, शबाना आदि रहे।
विज्ञापन

वहीं चांदीनगर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने एसपी को बताया कि 29 मार्च को उसकी बेटी का अपहरण किया। हरियाणा में धर्म परिवर्तन कराकर शादी करा दी। तीन माह तक बंधक बनाकर उसके साथ रेप किया। इससे वह तीन माह की गर्भवती हो गई। इस मामले में पुलिस मुकदमा दर्ज होने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। उसने विवेचक पर आरोपियों से मिला होने आरोप लगाया। आरोपी लगातार उसे और बेटी को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। उसने मामले में कार्रवाई करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed