फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   बसी के ग्रामीणों का एसपी दफ्तर पर प्रदर्शन

बसी के ग्रामीणों का एसपी दफ्तर पर प्रदर्शन

Tue, 22 May 2018 01:12 AM IST
Updated Tue, 22 May 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
बसी के ग्रामीणों का एसपी दफ्तर पर प्रदर्शन
बागपत। बसी गांव के ग्रामीणों ने लापता किसान की बरामदगी की मांग को लेकर एसपी दफ्तर पर प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा खेकड़ा पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की है। परिजनों ने किसान की अपहरण के बाद हत्या की आशंका जताई है। एसपी जयप्रकाश ने मामले में कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों ने कहा बसी निवासी कृपाल पुत्र भंवर सिंह 16 मई को खेत में गया । रात आठ बजे उसकी पत्नी खेत में खाना ले गई तो वहां पर गांव के ही पांच-छह लोग उसके पति के साथ झगड़ा कर रहे थे। कृपाल ने अपनी पत्नी को घर भेजा, लेकिन उसका पति घर वापस नहीं लौटा। परिजनों ने उसकी तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। 19 मई को गांव के ही सचिन और कृष्णपाल ने बताया कि 16 मई की रात में 9 बजे पांच-छह लोग किसान कृपाल को गाड़ी में डालकर बड़ा गांव वाले रास्ते की तरफ ले गए । आरोपियों ने उन्हें धमकी दी थी कि यदि किसी को बताया तो जान से मार देंगे।
विज्ञापन

परिजनों ने खेकड़ा थाने में तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। परिजनों ने किसान की अपहरण के बाद हत्या की आशंका जताई है। आरोपी पक्ष के लोग पीड़ित परिवार को भी मारने की धमकी दे रहे हैं। उन्होंने एसपी से मामले में कार्रवाई की मांग की। वहीं दूसरे पक्ष के लोगों ने भी एसपी से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए। जो भी दोषी है, उसके खिलाफ कार्रवाई करें। किसी निर्दोष को जेल न भेजा जाए। एसपी जयप्रकाश ने बताया कि पुलिस किसान की तलाश में जुटी है। शीघ्र ही उसे बरामद किया जाएगा। प्रदर्शन में सुधीर, संजय, पंकज, बबलू कौशिक, कृष्णपाल, ओमकार, माम राज, सहंसर, ब्रह्मपाल, इंद्रपाल, सुखपाल, ओमवीर, महेंद्र, हरपाल, साहब सिंह, राहुल, सुरेंद्र, अंजू, उर्मिला, दुलारी, कोमल, राजबाला, निशि, शिमला, कांता, पवित्रा, बबीता, प्रेमो, सुदेश आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed