{"_id":"5afdd57b4f1c1bd2408b621b","slug":"111526584699-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब से लदा ट्रक पकड़ा, तस्कर गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शराब से लदा ट्रक पकड़ा, तस्कर गिरफ्तार
Updated Fri, 18 May 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। पक्का घाट के पास से पुलिस ने चेकिंग के दौरान शराब से लदा ट्रक पकड़ा। शराब तस्कर भागने लगा, लेकिन उसे धर दबोचा। ट्रक से भारी मात्रा में अरुणाचल मार्का शराब बरामद हुई है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेजा।
कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार को बुधवार की शाम सूचना मिली की कि यमुना नदी के रास्ते ट्रक से भारी मात्रा में शराब लाई जा रही है। इस पर उन्होंने पुलिस टीम को मौके पर भेजा। पुलिस ने पक्का घाट के पास चेकिंग शुरू कर दी। तभी सामने से ट्रक आता दिखाई दिया। पुलिस ने ट्रक को रुकवा लिया। तलाशी लेने पर ट्रक में भारी मात्रा में शराब लदी हुई थी। शराब तस्कर भागने लगा, लेकिन पुलिस ने घेरकर उसे पकड़ लिया। ट्रक से 250 पेटी अंग्रेजी शराब अरुणाचल मार्का बरामद हुई है। पकड़ा गया शराब तस्कर विकास पुत्र सुरेंद्र निवासी सांपला जनपद रोहतक हरियाणा का रहने वाला है। एसआई नरेश सिंह ने चालक के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
मोबाइल चोरी
बागपत। कोर्ट रोड स्थित दीप मोबाइल सेंटर से अज्ञात चोर 16 मई को मोबाइल चोरी कर ले गया था। दुकान मालिक अखिल जैन पुत्र पंकज कुमार जैन ने कोतवाली में अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।