{"_id":"5af49cee4f1c1b9b098b9347","slug":"111525980398-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब महिला पर ही लगाया ब्लैकमेल करने का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अब महिला पर ही लगाया ब्लैकमेल करने का आरोप
Updated Fri, 11 May 2018 12:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला को ब्लैकमेल करने और अश्लील फोटो फेस बुक पर वायरल करने के मामले में नया मोड़ आ गया है। पकड़े गए आरोपी ने पुलिस पूछताछ में उल्टे महिला पर ही ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया।
कोतवाली क्षेत्र के गांव निवासी महिला ने पिछले माह रिपोर्ट दर्ज कराई कि दीपक चौरसिया नामक युवक ने मेरठ में एक मीटिंग के दौरान नशीला पदार्थ पिलाकर अश्लील फोटो खींचे। इसके बाद वह उसे ब्लैकमेल करने लगा । आरोपी ने अश्लील फोटो फेस बुक पर वायरल कर दिए । पुलिस ने बुधवार को बिहार के सुंदरी गांव से आरोपी युवक को गिरफ्तार किया। एसएसआई धर्मेंद्र सिंह संधू ने बताया कि आरोपी का असली नाम जगत नारायण भगत पुत्र राम नारायण भगत है। उसने पुलिस को बताया कि वह पंजाब के होशियारपुर में नौकरी करता था। फेस बुक पर महिला से उसकी दोस्ती हुई। महिला उससे फोन पर बात करने लगी। डेढ़ साल पहले महिला ने उसे बागपत में मिलने बुलाया। उनकी मुलाकात बढ़ती गई। सुपरवाइजर पद पर नौकरी लगने का बहाना बनाकर महिला ने उससे 50 हजार रुपये लिए। धीरे धीरे उसके महिला पर 80 हजार रुपये उधार हो गए। आरोप है कि महिला ने दिल्ली में रुपये देने के बहाने बुलाकर उसकी पिटाई भी कराई। अब उसे झूठा फंसाया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।