फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   तीन दिन बाद भी पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की

तीन दिन बाद भी पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की

Wed, 25 Apr 2018 01:24 AM IST
Updated Wed, 25 Apr 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
तीन दिन बाद भी पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की
बागपत। गौरीपुर जवाहर नगर से चालक और परिचालक को दूध में नशीला पदार्थ पिलाकर ट्रक लूट के मामले में तीन दिन बाद भी पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। पुलिस लूट को फर्जी बता रही है।
विज्ञापन

हरियाणा से जिला मेवात के गांव नूह निवासी ट्रक चालक आलम और अदबर गांव निवासी परिचालक आबिद को तीन दिन पहले गौरीपुर गांव में तीन युवकों ने दूध में नशीला पदार्थ पिलाकर आठ हजार रुपये, दो मोबाइल व ट्रक लूट लिया था और दोनों को हाइवे किनारे फेंक कर भाग निकले थे। अगले दिन होश आने पर चालक ने ट्रक मालिक बदविंदर निवासी दिल्ली को घटना की जानकारी दी थी। ट्रक मालिक ने बागपत कोतवाली पहुंचकर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि ट्रक लूट की घटना नहीं हुई है। फर्जी तरीके से ट्रक लूट का मुकदमा दर्ज कराना चाहते हैं। पुलिस जांच में भी मामला फर्जी पाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed