फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   लापता छह बच्चों की तलाश में घोड़ा बुग्गी लेकर निकला सलमू

लापता छह बच्चों की तलाश में घोड़ा बुग्गी लेकर निकला सलमू

Tue, 16 Jan 2018 01:17 AM IST
Updated Tue, 16 Jan 2018 01:17 AM IST
विज्ञापन
लापता छह बच्चों की तलाश में घोड़ा बुग्गी लेकर निकला सलमू
बागपत। प्रशासन द्वारा बांटे जा रहे कंबल लेने घर से निकले छह बच्चे एक सप्ताह पूर्व रहस्यमय ढंग से लापता हो गए थे। अभी तक उनका कहीं पता नहीं चला। दिव्यांग सलमू अपने आठ वर्षीय बेटे को साथ लेकर घोड़ा-बुग्गी से तलाश करने के लिए घर से निकल गया है।
विज्ञापन

निवाड़ा में झुग्गी में रहने वाले सलमू और उसकी बहन सलामती के परिवार के छह बच्चे गुलिस्ता (7), खैरून (11), मेहरूना (9), गुड्डू (7), सोनू (6) और दिलशाद (7) सर्दी में प्रशासन द्वारा बांटे जा रहे कंबलों को लेने के लिए घर से निकले थे। उसके बाद वापस नहीं लौटे। पता न चलने पर परिजन ने कोतवाली पुलिस से बच्चों की बरामदगी की मांग की। पुलिस की टीम उनकी तलाश में लगी हुई है। सोमवार को दिव्यांग सलमू, लापता बच्चों को तलाश करने के लिए अपने आठ वर्षीय बेटे आरिफ के साथ घोड़ा-बुग्गी लेकर घर से निकल गया है। उनको रमाला क्षेत्र के गांवों में देखा जा रहा है, लेकिन अभी उनका कहीं पता चला। उधर एसपी जय प्रकाश का कहना है कि बच्चे के लापता होने की जानकारी मिली है। उनकी बरामदगी के प्रयास किए जा रहे है।
विज्ञापन


लापता छह बच्चों का मुकदमा दर्ज
बागपत। छह बच्चों के लापता होने के मामले में सलामती की तहरीर पर अपहरण की धारा में मुकदमा दर्ज हुआ है। कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार का कहना है कि लापता बच्चों की बरामदगी के प्रयास किए जा रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed