फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   पुलिस वाले कर रहे ट्रैफिक नियम का उल्लंघन

पुलिस वाले कर रहे ट्रैफिक नियम का उल्लंघन

Mon, 20 Nov 2017 01:22 AM IST
Updated Mon, 20 Nov 2017 01:22 AM IST
विज्ञापन
पुलिस वाले कर रहे ट्रैफिक नियम का उल्लंघन
बागपत। यातायात माह में पुलिस वाले पब्लिक को ट्रैफिक के नियम का पाठ पढ़ा रहे हैं। जगह-जगह खड़े होकर वाहन चालक को नियम की जानकारी दे रहे हैं। स्कूलों में जाकर बच्चों को यातायात के नियम की जानकारी दे रहे हैं। इतना ही नहीं नियम का उल्लंघन करने वालों के चालान भी काट रहे हैं। वहीं कुछ पुलिस वाले नियमों को भूले हुए हैं। वे सड़कों पर नियमों को ताक पर रखकर चलते हैं। रविवार को अमर उजाला की टीम ने पड़ताल की तो इसका खुलासा हुआ। यह तीन केस को केवल बानगी है। इस तरह काफी पुलिस वाले सड़क पर नियम का उल्लंघन कर घूम रहे हैं। इतना ही नहीं डीएम और एसपी दफ्तर और आवास के पास से भी आराम से गुजरते रहते हैं। दूसरी तरफ पुलिस अधीक्षक जय प्रकाश ने कहा पुलिस वालों को ट्रैफिक नियम का पालन करना चाहिए। नियम का उल्लंघन करने वाले पुलिस कर्मी के खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन




केस : 1
बगैर हेलमेट पहुंचा ट्रैफिक पुलिसकर्मी
बागपत। ट्रैफिक पुलिस में तैनात एक पुलिस वाला रविवार को बाइक पर सवार होकर शहर के राष्ट्र वंदना चौक पर पहुंचा। वह न हेलमेट लगाए हुए था और न ही उसकी बाइक पर अगली तरह नंबर प्लेट पर नंबर लिखा था।
विज्ञापन


केस : 2
प्राइवेट वाहन पर लिख रखा है पुलिस
बागपत। एक पुलिस कर्मचारी बाइक से पुलिस लाइन से निकल रहा था। उसके सिर पर न हेलमेट था। उसकी निजी बाइक की नंबर प्लेट पर पुलिस लिखा था।

केस : 3
बाइक से कर दी नंबर प्लेट गायब
बागपत। पुलिस लाइन से एक पुलिसकर्मी मोटर साइकिल से निकल रहा था तो उसकी बाइक के अगली नंबर प्लेट ही नहीं थी। वह हेलमेट भी लगाए हुए नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed