{"_id":"59c175bb4f1c1b23688b56ce","slug":"111505850811-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब पीने का विरोध करने पति ने पत्नी को किया मारने का प्रयास","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शराब पीने का विरोध करने पति ने पत्नी को किया मारने का प्रयास
Updated Wed, 20 Sep 2017 01:23 AM IST
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
ढ़िकाना गांव में पति को शराब पीने से मना करने पर महिला को मारपीट कर गला दबाकर जान से मारने का प्रयास किया। महिला ने कोतवाली में पति के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने महिला को सीएचसी में भर्ती कराया।
घायल सोनिया पत्नी अनुज ढ़िकाना गांव की रहने वाली है। उसकी शादी चार साल पूर्व मलकपुर गांव से ढ़िकाना के अनुज के साथ हुई । अब उसके दो बच्चें हैं। उसका पति शराब का आदी है। जब उसकी पत्नी उसे मना करती है तो वह उसे मारता पीटता है। सोमवार की रात जब उसका पति शराब पीकर आया तो उसने उसका विरोध किया। इस पर पति ने उसके साथ मारपीट कर गला दबाकर जान से मारने का प्रयास किया। किसी तरह वह भागकर अपने मायके मलकपुर पहुंची और मंगलवार को कोतवाली में पति के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने घायल को सीएचसी में भर्ती कराकर जांच शुरू कर दी।