फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   बिजली के लिए हंगामा, अफसरों से नोकझोंक

बिजली के लिए हंगामा, अफसरों से नोकझोंक

Thu, 14 Sep 2017 02:04 AM IST
Updated Thu, 14 Sep 2017 02:04 AM IST
विज्ञापन
बिजली के लिए हंगामा, अफसरों से नोकझोंक
बागपत। ढ़िकौली के बिजली उप केंद्र से खट्टा प्रह्लादपुर उपकेंद्र को दी गई सप्लाई बंद कराने की मांग को लेकर लोगों ने एक्सईएन कार्यालय में प्रदर्शन किया। उनकी अफसरों से काफी नोकझोंक हुई। एक्सईएन ने उनको लिखित में एक सप्ताह के लिए सप्लाई बंद करने का आश्वासन दिया। इस संबंध में डीएम से वार्ता की जाएगी। उधर, बागपत शहर में दिनभर बिजली के कट लगते रहे। इससे लोगों को परेशानियां झेलनी पड़ी।
विज्ञापन

भारतीय किसान यूनियन (भानू) के जिलाध्यक्ष एके त्यागी के नेतृत्व में ढ़िकौली, चमरावल, पांची, महरमपुर समेत कई गांवों के सैकड़ों लोग अधिशासी अभियंता कार्यालय में पहुंचे। उन्होंने कहा ढ़िकौली के 33 केवी उपकेंद्र को पहले चमरावल उपकेंद्र से जोड़ गया। अब खट्टा प्रह्लादपुर से जोड़ दिया है। इससे ढिकौली समेत सभी गांवों में लो वोल्टेज बिजली आ रही है। इस कारण दर्जनों मकानों के विद्युत उपकरण फूंक गए हैं। मोटर और अन्य विद्युत उपकरण बंद पड़े हैं। इस कारण न फसलों की सिंचाई हो रही है और न ही पशुओं के लिए चारा कट रहा है। इससे काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसको लेकर हंगामा किया। अफसरों का घेराव किया। चेतावनी दी जब तक खट्टा प्रह्लादपुर बिजली घर की लाइन नहीं सप्लाई नहीं बंद की जाएगी, धरना जारी रहेगा।
विज्ञापन

एक्सईएन राजवीर सिंह ने मुख्य अभियंता (वितरण), एसई और डीएम को फोन से अवगत कराया। इसके बाद एक्सईएन ने बताया इस संबंध में बृहस्पतिवार (आज) डीएम से वार्ता की जाएगी। उन्होंने एक सप्ताह तक खट्टा प्रह्लादपुर उपकेंद्र की सप्लाई हटाई जाएगी। इसके बाद ग्रामीण शांत हुए। इस मौके पर सत्यप्रकाश, त्रिलोक चंद त्यागी, धर्मराज, नरेंद्र त्यागी, टिंकू ढाका, अशोक ढाका, विनोद त्यागी, जगदीश त्यागी, रणवीर आदि मौजूद रहे। बागपत शहर के चमरावल रोड पर जर्जर तार बदलने का काम किया । इस कारण दो बार एक एक घंटे का कट लगा। लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


किशनपुर बिजली में पर जेई को बंधक बनाया

रमाला। किशनपुर बराल बिजलीघर में विभिन्न समस्या को लेकर जिवानी गांव के ग्रामीणों ने नारेबाजी कर जेई को बंधक बना लिया। एसडीओ के पर लोगों ने जेई को बंधक मुक्त किया।
जिवानी गांव के ग्रामीणों ने किशनपुर बराल बिजलीघर में पहुंचकर विद्युत निगम के खिलाफ नारेबाजी कर जेई गुलशन कुमार को बंधक बनाया। सभी ग्रामीण धरना देकर बैठ गए। ग्रामीणों ने कहा गांव की विद्युत लाइन काफी जर्जर हो रही है। खेत में लाइन टूटती रहती है। इससे गांव की विद्युत सप्लाई बाधित हो रही है। कई बार विद्युत समस्याओं से अधिकारियों को अवगत कराया जा चुका है, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। ग्रामीणों ने हंगामा कर एसई को बुलाने की मांग की। बाद में एसडीओ रितेश्वर मौके पर पहुंचे और समस्या के समाधान को 15 दिन में निस्तारण करने का आश्वासन दिया। इस मौके पर शिवकुमार, सौरव, गौरव, नरेंद्र, राहुल, कपिल, सचिन, आकाश, अजय, हनी आदि रहे।


तीन दिन से मुलसम गांव विद्युत सप्लाई ठप
दोघट। मुलसम गांव के लोगों ने बताया गांव के बाहरी छोर पर रखा 100 केवीए का विद्युत ट्रांसफार्मर तीन दिन पहले ओवरलोड होने के कारण फूंक गया । इस कारण गांव में अंधेरा छाया हुआ है। बिजली न आने से लोग पीने के पानी को भी तरस गए हैं। पशुओं के लिए चारे की समस्या बनी है। ग्रामीणों ने विद्युत निगम के अधिकारियों को ट्रांसफार्मर बदलवाने की मांग की , लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। इसकी क्षमता वृद्धि कराई जाए। ग्रामीणों ने कहा दो दिन में ट्रांसफार्मर नहीं बदला तो प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे। इनमें पवन कुमार, मांगेराम, सुभाष शर्मा, महावीर, गुलवीर, संदीप, जयपाल, जसवीर, उदयवीर, श्रीचंद, ओमपाल, प्रेमपाल, रामधन आदि रहे। इसके अलावा बागपत शहर में भी विद्युत सप्लाई बाधित रही। बीच-बीच में कट भी लगे। इससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed