फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   प्रेमिका के चक्कर में बीवी को तलाक की धमकी

प्रेमिका के चक्कर में बीवी को तलाक की धमकी

Fri, 18 Aug 2017 12:52 AM IST
Updated Fri, 18 Aug 2017 12:52 AM IST
विज्ञापन
प्रेमिका के चक्कर में बीवी को तलाक की धमकी
बागपत। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की महिला ने कहा उसका निकाह तीन साल पहले दिल्ली के एक युवक के साथ हुआ था। उसके एक बेटा भी है। उसके पति का एक महिला से अनैतिक संबंध चल रहे हैं। उसके चक्कर में उसके साथ आए दिन मारपीट करते हैं उस पर मायके से रुपये लाने की मांग करते हैं। कई बार रुपये भी लाकर दिए, लेकिन कुछ दिन बाद दोबारा मांग शुरू हो जाती है। असमर्थता जताने पर पति ने मारपीट कर घर से निकाल दिया। अब पति उसे तलाक देने की धमकी दे रहे हैं। उसके पति अपनी पहली पत्नी को तलाक दे चुके हैं। इससे वह परेशान है। उसने परिजनों के साथ एसपी दफ्तर पर पहुंचकर शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई।
विज्ञापन


शराब पीकर पति करते हैं मारपीट, तहरीर दी
बागपत। बली गांव की महिला ने कोतवाली में दी तहरीर में कहा उसके पति शराब पीकर गाली-गलौज कर मारपीट करते हैं। इससे वह परेशान है। उसे जान से मारने की धमकी देते हैं। उसने कोतवाली में शिकायत कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की।
विज्ञापन


मां को बेटे से जान का खतरा, सुरक्षा मांगी
बागपत। हमीदाबाद उर्फ नया गांव निवासी वृद्धा के पांच लड़के हैं। इनमें से दो बेटे उसकी संपत्ति के बटवारे को लेकर उसके साथ आए दिन झगड़ा करते हैं। उसको जान से मारने की धमकी देते हैं। उसने एसपी से शिकायत कर सुरक्षा दिलाने और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed