{"_id":"5ce05ff7bdec22074d53bf14","slug":"101558208503-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जानलेवा हमले में आरोपियों का शांति भंग में किया चालान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
जानलेवा हमले में आरोपियों का शांति भंग में किया चालान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। फतेहपुर गांव निवासी बिजेंद्र पुत्र राज कुमार ने एसपी को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उसका भाई लोकेश चार मई को सुबह साढ़े सात बजे सरकारी हैंडपंप के पास भैंस को नहला रहा था। इसी समय तीन लोगों ने उस पर हमला किया । शोर शराबा होने पर हमलावर मारने की धमकी देकर भाग गए। उसने सिंघावली अहीर थाने में आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने घायल को पिलाना सीएचसी में भर्ती कराया। आरोप है कि पिलाना सीएचसी के चिकित्सकों ने उसका इलाज नहीं किया। परिजन घायल को निजी अस्पताल ले गए। आरोप है कि पुलिस ने आरोपियों का शांति भंग में चालान किया। पीड़ित ने एसपी से आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।