फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   भजन विहार कालोनी में युवक ने मकान में घुसकर दी धमकी

भजन विहार कालोनी में युवक ने मकान में घुसकर दी धमकी

Tue, 19 Mar 2019 01:20 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 19 Mar 2019 01:20 AM IST
विज्ञापन
भजन विहार कालोनी में युवक ने मकान में घुसकर दी धमकी
बागपत। शहर की भजन विहार कॉलोनी में एक युवक अपने को क्राइम ब्रांच का प्रभारी बताकर मकान में घुस आया। मकान मालिक से जबरन कमरा किराये पर देने को कहा और धमकी दी कि यदि कमरा किराये पर नहीं दिया तो अंजाम बुरा होगा। कॉलोनी के लोगों ने युवकों को दौड़ा लिया। आरोपी सीसीटीवी कैमरे में कैैद हो गए हैं। पीड़ित ने तहरीर दी। पुलिस ने जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

भजन विहार कॉलोनी बागपत निवासी दिनेश शर्मा ने बताया कि उसकी सिसाना रोड पर शीशे की दुकान है। रविवार को एक युवक घर में घुस आया। उसने खुद को क्राइम ब्रांच मुजफ्फरनगर का प्रभारी बताया। उनसे कमरा किराये पर मांगने लगा। जब उन्होंने कमरा किराये पर देने से मना किया तो धमकी दी कि यदि तीन दिन में कमरा किराये पर नहीं दिया तो अंजाम बुरा होगा। इसके बाद वह चला गया। सोमवार को दोपहर के समय आरोपी युवक तीन-चार साथियों के साथ फिर से मकान में पहुंचा और गाली गलौच कर मारने की धमकी दी। इसी दौरान मोहल्ले के लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने युवकों को दौड़ा लिया। आरोपी सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए। दिनेश शर्मा ने बताया कि पुलिस को सूचना दी, लेकिन पुलिस देरी से पहुंची। उसने जान का खतरा बताकर तहरीर दी। कोतवाली प्रभारी शिव प्रकाश सिंह ने बताया कि तहरीर मिल गई है। सीसीटीवी फुटेज से आरोपियों का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed