{"_id":"5c744319bdec22738e36be0b","slug":"101551123225-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कालाबाजारी का 85 क्विंटल गेहूं पकड़ा, तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कालाबाजारी का 85 क्विंटल गेहूं पकड़ा, तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। जिला पूर्ति अधिकारी ने काला बाजारी को ले जाया जा रहा 85 क्विटंल अनाज निवाड़ा चौकी के पास पकड़ा है। कैंटर चालक मौके से फरार हो गया। ढोढरा गांव के एक अनाज माफिया का नाम प्रकाश में आया है। पूर्ति निरीक्षक ने तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। डीएम ने एसएमआई के खिलाफ भी कार्रवाई के निर्देश दिए और शासन को लिखा।
जिला पूर्ति अधिकारी चमन शर्मा ने बताया कि रविवार की शाम उनको सूचना मिली की कि निवाड़ा से होते हुए हरियाणा में राशन का अनाज कालाबाजारी के लिए ले जाया जा रहा है। इसके बाद टीम समय पर पहुंच गई। उन्होंने कैंटर यूपी-17, 6114 को रूकवाकर जांच पड़ताल कराई, इसमें गेहूं भरा था। चालक टीम को देखते ही मौके से फरार हो गया । गिरने करने पर कैंटर में 170 बोरे यानी 85 क्विंटल गेहूं भरा हुआ था। उन्होंने बताया कि डीएम को मामले से अवगत कराया । एसएमआई संदीप से इस मामले में पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि ढोढरा गांव निवासी अनाज माफिया हरिकिशन उर्फ पप्पण है। उसी का यह गेहूं है। उन्होंने बताया पूर्ति निरीक्षक अमित कुमार ने थाने में कैंटर स्वामी, चालक और माफिया के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। वहीं डीएम ने एसएमआई के खिलाफ जांच के निर्देश दिए।