फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   क्राइम ब्रांच व पुलिस ने मुठभेड़ में दो बदमाश दबोचें

क्राइम ब्रांच व पुलिस ने मुठभेड़ में दो बदमाश दबोचें

Mon, 25 Feb 2019 01:31 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 25 Feb 2019 01:31 AM IST
विज्ञापन
क्राइम ब्रांच व पुलिस ने मुठभेड़ में दो बदमाश दबोचें
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

क्राइम ब्रांच और कोतवाली पुलिस ने संयुक्त रूप से बावली चुंगी पर मुठभेड़ के बाद दो शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया, जबकि उनका एक साथी भाग निकला। पुलिस ने उनके पास से लुटे गये नौ मोबाइल, दो तमंचे और एक बाइक बरामद की। पुलिस उनसे पूछताछ करने में जुटी है।

सीओ रामानंद कुशवाहा ने बताया कि क्राइम ब्रांच को सूचना मिली की कि बावली की ओर से बाइक पर तीन बदमाश किसी वारदात को अंजाम देने के लिए आ रहे हैं। इसी सूचना पर क्राइम ब्रांच की टीम ने कोतवाली पुलिस को साथ लेकर बावली चुंगी पर चेकिंग की तो पुलिस को देखकर बदमाश पुलिस पर गोली चलाने लगे और भागने लगे। जवाब में पुलिस ने भी गोली चलाई और दो बदमाशों को दबोचा। जबकि उनका एक साथी भाग निकला। पकड़े गये बदमाशों में शिवांक पुत्र सूरज, अंकित पुत्र अजयपाल बिजरौल गांव के रहने वाले हैं। इनके पास से पुलिस ने दो तमंचे, खोखे और भारी मात्रा में कारतूस व लूटे गए नौ मोबाइल बरामद किए। पकड़े बदमाशों ने भागे अपने साथी का नाम राहुल सिलाना गांव का रहने वाला बताया है। ये बदमाश किसी लूट की घटना की फिराक में आ रहे थे। पुलिस इनसे पूछताछ करने में जुटी है। पकड़े बदमाशों पर बड़ौत, बागपत, बिनौली थानों पर लूट, चोरी और गुंडा एक्ट के 18 मामले दर्ज हैं। इनसे और भी घटनाओं का खुलासा होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed