{"_id":"5c59e8dcbdec22738563e1d1","slug":"101549396188-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किराये को लेकर बस परिचालक और महिला में मारपीट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)। बिजरौल रोड पर रोडवेज बस में किराये को लेकर हुए विवाद में महिला और परिचालक में जमकर मारपीट हुई, इससे भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और किसी तरह मामला सुलझाकर दोनों को अलग किया। आबिदा पत्नी मेहरदीन बुढ़ाना जनपद मुजफ्फरनगर की रहने वाली है। वह दिल्ली से रोडवेज बस में बुढ़ाना के लिए आ रही थी। जब बस बिजरौल रोड तिराहे पर पहुंची तो परिचालक ने उसे किराया मांगा। उसने परिचालक को 50 रुपये किराए के लिए दिए, लेकिन परिचालक ने उसे टिकट नहीं दिया। जब परिचालक ने दोबारा उससे टिकट के पैसे मांगे तो उसने कहा कि उसने पहले ही तुम्हें 50 रुपये दे दिए हैं। यह विवाद होते-होते बस रुक गयी और महिला और परिचालक में मारपीट शुरू हो गई। इसे देखकर वहां भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और किसी तरह मामला सुलझाते हुए दोनों में समझौता कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।