{"_id":"5c3103f6bdec225710735fa3","slug":"101546716150-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोरियों से छेड़छाड़, ग्रामीणों ने मनचलों को धूना","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
किशोरियों से छेड़छाड़, ग्रामीणों ने मनचलों को धूना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दोघट (बागपत)। थाना क्षेत्र के दो गांवों में किशोरियों से मनचलों ने छेड़छाड़ की। ग्रामीणों ने युवकों को पकड़ लिया और उनकी धुनाई कर पुलिस को सौंप दिया।
दोघट थाना क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार को तीन युवकों ने घर में घुसकर दो किशोरियों से अश्लील हरकतें करते हुए छेड़छाड़ की। किशोरियों ने शोर मचा दिया। पड़ोसियों ने तीनों युवकों को पकड़ लिया और उनकी जमकर पिटाई की। सूचना पहुंची पुलिस युवकों को हिरासत में लेकर थाने ले गई।
वहीं दूसरा मामला बामनौली पुलिस चौकी क्षेत्र के एक गांव का है। कोचिंग करने जा रही छात्राओं से पांच युवकों ने छेड़छाड़ की। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी तक दी। सूचना पर पहुंची पुलिस को देखकर आरोपी युवक भाग निकले। इस संबंध में थानाध्यक्ष अजय शर्मा ने बताया कि तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।