फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   शराब से लदी आई-10 कार पकड़ी

शराब से लदी आई-10 कार पकड़ी

Mon, 12 Nov 2018 12:58 AM IST
Updated Mon, 12 Nov 2018 12:58 AM IST
विज्ञापन
शराब से लदी आई-10 कार पकड़ी
शराब से लदी आई-10 कार पकड़ी
विज्ञापन

बागपत। निवाड़ा पुलिस चौकी पर पुलिस ने चेकिंग के दौरान शराब से लदी आई-10 कार को पकड़ा। कार से 30 पेटी अंग्रेजी शराब अरुणाचल मार्का बरामद हुई है। पुलिस ने शराब तस्कर राकेश पुत्र सूरजभान निवासी थाना जाफर नई दिल्ली को गिरफ्तार किया। पूछताछ में बताया कि वह मुजफ्फरनगर शराब लेकर जा रहा था।

वांछित आरोपी गिरफ्तार
बागपत। पुलिस ने वांछित अभियुक्त नितिन पुत्र खड़क सिंह निवासी आलमनगर थाना बहादुरगढ़ जनपद हापुड़ को गिरफ्तार किया। उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया।
विज्ञापन


किशोरी को कोतवाली लेकर पहुंचा आरोपी
बागपत। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव से 15 वर्षीय किशोरी को हापुड़ जनपद निवासी युवक शनिवार को बहला-फुसला कर ले गया। किशोरी की मां ने आरोपी नितिन के खिलाफ कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया। रविवार को आरोपी युवक व किशोरी कोतवाली पहुंचे। युवक ने बताया कि उन्होंने शाहदरा के आर्य समाज मंदिर में शादी कर ली है। किशोरी ने परिजनों के साथ जाने से इंकार कर दिया। पुलिस ने किशोरी का मेडिकल परीक्षण कराया है। सोमवार को किशोरी के न्यायालय में बयान दर्ज कराए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


झगड़े में दंपति घायल
चांदीनगर (बागपत)। फुलेरा गांव निवासी सचिन की अपने चाचा अमरपाल से शराब पीकर किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इसे लेकर चाचा ने सचिन व उसकी पत्नी पर लाठी-डंडों से हमला बोल दिया। झगड़े में सचिन व उसकी पत्नी सरिता घायल हो गए। परिजनों ने निजी अस्पताल में घायलों को भर्ती कराया। सचिन ने अपने चाचा समेत तीन के खिलाफ थाने पर तहरीर दी है।


सटोरिया को पकड़ा
दोघट (बागपत)। पुलिस ने दाहा गांव से सोहनवीर सिंह पुत्र सहेंद्र सिंह निवासी दाहा को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से सट्टे की पर्ची व 1800 रुपये बरामद किए। उसके खिलाफ विधिक कार्रवाई कर जेल भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed