फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   प्रिंस हत्याकांड के खुलासे के नजदीक पुलिस

प्रिंस हत्याकांड के खुलासे के नजदीक पुलिस

Sun, 04 Nov 2018 01:02 AM IST
Updated Sun, 04 Nov 2018 01:02 AM IST
विज्ञापन
प्रिंस हत्याकांड के खुलासे के नजदीक पुलिस
बागपत।
विज्ञापन

खेकड़ा थाना क्षेत्र के बड़ागांव में वांछित अपराधी प्रिंस की हत्या के मामले में पुलिस हत्यारों के नजदीक पहुंच गई है। कई संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। अफसरों ने जल्दी ही घटना का खुलासा करने का दावा किया।

बुलंदशहर के माकड़ी गांव निवासी शशांक उर्फ प्रिंस की बड़ागांव के जंगल में नुकीले हथियार से गर्दन पर वार कर हत्या की। शुक्रवार की सुबह उसका शव धान के खाली खेत में मिला। शव के पास से शराब की खाली बोतल, गिलास, खाने की सामग्री बरामद हुई। वह बचपन से बड़ागांव स्थित अपने ननिहाल में ही रहता था। गांव के दुकानदार पर फायरिंग के मामले में वांछित चल रहा था। उस पर खेकड़ा थाने में लूट, जानलेवा हमले व फायरिंग के छह मुकदमे दर्ज हैं। उसका छोटा भाई पुनीत उर्फ पुन्नी दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद है। इस मामले में ग्राम प्रधान कुलदीप उर्फ बिट्टू त्यागी ने खेकड़ा थाने में तहरीर दी। एसपी शैलेश कुमार पांडेय ने घटना के खुलासे के लिए तीन टीमें लगाई हुई है। पुलिस हत्यारों के नजदीक पहुंच गई है। कई संदिग्ध युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। एएसपी राजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि पुलिस को महत्वपूर्ण सुराग हाथ लगे हैं। जल्दी ही घटना का खुलासा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed