फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   विवाहिता की हत्या करने के बाद शव के पास सो गया था पति

विवाहिता की हत्या करने के बाद शव के पास सो गया था पति

Tue, 30 Oct 2018 12:41 AM IST
Updated Tue, 30 Oct 2018 12:41 AM IST
विज्ञापन
विवाहिता की हत्या करने के बाद शव के पास सो गया था पति
बागपत। शहर के ईदगाह मोहल्ले में दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता शबाना की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। रात्रि में पति-पत्नी के बीच विवाद हो गया । इसके बाद पति ने गला दबाकर उसकी हत्या कर दी । पुलिस ने आरोपी पति को न्यायालय में पेश किया। कोर्ट से उसे जेल भेजा। इस मामले में अभी चार आरोपी फरार हैं।
विज्ञापन

शनिवार की रात में मोहल्ला ईदगाह बागपत में दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुराल वालों ने शबाना की गला दबाकर हत्या की। इस हत्या के विरोध में मेरठ जनपद के खिवाई गांव निवासी मृतका के मायके वालों ने कोतवाली में हंगामा किया। मृतका के भाई आफताब आलम ने पति सरताज, ससुर सरफराज, सास सन्नो, जेठ शहनवाज, जेठानी काजल के खिलाफ कोतवाली में दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराया पुलिस ने आरोपी पति सरताज को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी पति ने बताया कि रविवार की रात में काम को लेकर शबाना से उसका झगड़ा हो गया। इसे लेकर उसने रात्रि में दस बजे उसकी गला दबाकर हत्या कर दी थी और शव के पास ही चारपाई पर सो गया । रविवार की सुबह सात बजे उठकर घर से भाग निकला । पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश किया। कोर्ट से उसे जेल भेजा। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि फरार चारों आरोपियों की तलाश में दबिशें दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed