{"_id":"5ba158e9867a557ec074b800","slug":"101537300713-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपहरण के प्रयास में पुलिस नहीं कर रही कार्रवाई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अपहरण के प्रयास में पुलिस नहीं कर रही कार्रवाई
Updated Wed, 19 Sep 2018 01:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। निबाली गांव में तीन दिन पूर्व दुकानदार के अपहरण के प्रयास एवं लूटपाट के मामले में पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। आरोपी पीड़ित परिवार को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। पीड़ित दुकानदार ने एसपी को प्रार्थना पत्र देकर चेतावनी दी कि यदि कार्रवाई नहीं हुई तो पीड़ित परिवार पलायन करने को मजबूर होगा।
निबाली गांव निवासी गौरव शर्मा पुत्र कल्लू शर्मा ने एसपी को बताया कि वह गांव में परचून की दुकान करता है। 16 सितंबर को वह परिवार सहित अपने घर पर बैठा हुआ था। इसी दौरान गांव के ही तीन-चार युवक आए और उससे उधार सामान मांगने लगे। उसने उधार सामान देने से मना कर दिया। इस पर युवकों ने उसके साथ गाली गलौच की और तमंचे के बल पर उसके अपहरण का प्रयास किया। बचाव में आई उसकी पत्नी उर्वशी से अभद्र व्यवहार करते हुए मारपीट की। शोर शराब होने पर आरोपी भाग निकले। उसने कोतवाली में तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की। आरोपी गांव में खुले घूम रहे हैं। पीड़ित परिवार को जान से मारने की धमकियां दी जा रही है। चेतावनी दी कि यदि मामले में कार्रवाई नहीं हुई तो पीड़ित परिवार गांव से पलायन करने को मजबूर होगा। एसपी शैलेष कुमार पांडेय ने कोतवाली पुलिस को कार्रवाई करने के निर्देश दिए।