{"_id":"5b7daef942c792463c04ffc7","slug":"101534963449-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने अवैध शराब से लदा कैंटर पकड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस ने अवैध शराब से लदा कैंटर पकड़ा
Updated Thu, 23 Aug 2018 12:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस ने अवैध शराब से लदा कैंटर पकड़ा
अमीनगर सराय। सिंघावली अहीर थाना पुलिस ने पिलाना भट्ठे के पास से अवैध शराब से लदा कैंटर पकड़ा। कैंटर से 265 पेटी अवैध शराब हरियाणा मार्का बरामद हुई। पुलिस ने दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। उनके खिलाफ थाने पर मुकदमा दर्ज कराया गया।
सिंघावली अहीर थानाध्यक्ष हरेराम यादव ने बताया कि बुधवार सुबह मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि अवैध शराब से लदा कैंटर बागपत की ओर से आ रहा है। उन्होंने पुलिस टीम को पिलाना भट्ठे के पास भेजा। पुलिस ने चेकिंग शुरू की तो सामने से कैंटर आता दिखाई दिया। पुलिस ने उसे रुकने का इशारा किया। लेकिन वह नहीं रुका। घेराबंदी कर पुलिस ने कैंटर को पकड़ लिया। तलाशी लेने पर कैंटर से खल व चौकर की बोरियों के बीच भारी मात्रा में अवैध शराब मिली। पुलिस कैंटर सहित दो तस्करों को हिरासत में लेकर थाने ले गई। कैंटर से 265 पेटिया अवैध शराब हरियाणा मार्का बरामद हुई है। उन्होंने बताया कि शराब तस्कर सचिन निवासी नाहरी और बिजेंद्र निवासी सोनीपत के खिलाफ थाने पर मुकदमा दर्ज कराया गया है। तस्करों ने पूछताछ में बताया कि वे काफी दिनों से अवैध शराब की तस्करी कर रहे थे।