{"_id":"5b4ba3f04f1c1b46748b4fb0","slug":"101531683824-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिंघावली अहीर में छात्रा से छेड़छाड़","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सिंघावली अहीर में छात्रा से छेड़छाड़
Updated Mon, 16 Jul 2018 01:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमीनगर सराय (बागपत)।
सिंघावली अहीर थाना क्षेत्र के एक गांव में कक्षा पांच की छात्रा से दुकानदार नेे छेड़छाड़ कर की। मामला दो समुदाय से जुड़ा होने के कारण तनावपूर्ण स्थिति बन गई। परिजनों ने आरोपी दुकानदार के खिलाफ थाने में तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। पीड़ित परिवार पर फैसले का दबाव बनाया जा रहा है।
सिंघावली अहीर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी कक्षा पांच की छात्रा शनिवार की रात में गांव में ही दुकान पर बर्फ लेने गई । दुकानदार ने उसे अंदर दुकान में बुलाया और उसके साथ अश्लील हरकतें कर छेड़छाड़ की। छात्रा दुकान से निकल कर भागते हुए अपने घर पहुंची और परिजनों को मामले की जानकारी दी। आक्रोशित परिजन दुकान पर पहुंचे। दुकानदार को भला बुरा कहा। मामला दो समुदाय से जुड़ा होने के कारण तनावपूर्ण स्थिति बन गई। छात्रा के पिता ने थाने में दुकानदार के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर तो ले ली, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की। आरोपी पक्ष के लोग पीड़ित परिवार पर फैसले का दबाव बना रहे हैं। इसे लेकर गांव में दो बार पंचायत भी हो चुकी हैै। परिवार भयभीत है। इस संबंध में थानाध्यक्ष ओमवीर गुप्ता ने बताया कि जांच की जा रही है। जांच कर कार्रवाई होगी।