{"_id":"5b4264824f1c1b00278b541c","slug":"101531077762-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोचिंग सेंटर में छात्रा से छेड़छाड़, आरोपी को पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कोचिंग सेंटर में छात्रा से छेड़छाड़, आरोपी को पीटा
Updated Mon, 09 Jul 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दोघट (बागपत)। कोचिंग सेंटर परिसर में छात्रा के साथ छेड़छाड़ को लेकर तीन-चार युवकों ने युवक की पिटाई की। इतना ही नहीं उसे खींचकर बाहर सड़क पर ले गए और वहां पर बेल्टों से उसे पीटा।
दोघट थाना क्षेत्र की छात्रा कस्बे में कोचिंग सेंटर में पढ़ाई करने आती है। उसके साथ कई दिनों से एक युवक छेड़छाड़ कर रहा था। उसका मोबाइल नंबर चुरा कर उस पर अश्लील मैसेज भी भेज रहा था। उसने अपने भाई को इसकी जानकारी दी। रविवार को छात्रा के भाई समेत तीन-चार युवक कोचिंग सेंटर पहुंचे और आरोपी युवक के साथ मारपीट शुरू कर दी। उसे खींचकर बाहर सड़क पर ले गए और नीचे गिराकर बेल्टों से पीटा। मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। लोगों ने किसी तरह युवक को बचाया। मौका पाकर युवक भाग निकला। आरोपी युवक इदरीशपुर गांव का बताया गया है। इस संबंध में एसएसआई हेमेंद्र बालियान ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है। कोई तहरीर लेकर आता है तो रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। ब्यूरो