{"_id":"5aee0b034f1c1b330a8b86e5","slug":"101525549827-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेल मैदान पर फिर कर लिया कब्जा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खेल मैदान पर फिर कर लिया कब्जा
Updated Sun, 06 May 2018 01:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दोघट (बागपत)। मांगरौली गांव में चार माह पहले एंटी भूमाफिया टीम द्वारा खेल मैदान को कब्जा मुक्त कराया, लेकिन किसान ने फिर से उस पर कब्जा कर लिया। इस मामले में एसडीएम के आदेश पर लेखपाल ने थाने में आरोपी किसान के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई।
बड़ौत तहसील के लेखपाल मो. ताहिर ने दी तहरीर में कहा छह जनवरी 2018 को मांगरौली गांव में एंटी भूमाफिया टीम और पुलिस ने खेल के मैदान को कब्जा मुक्त कराया और भूमि पर खड़ी गेहूं की फसल पर ट्रैक्टर चलवाया, लेकिन किसान मांगे पुत्र रतन ने 28 अप्रैल को मैदान की भूमि पर फिर से फसल बो दी। इस संबंध में लेखपाल ने एसडीएम बड़ौत को जांच रिपोर्ट भेजी। एसडीएम ने दोघट पुलिस को किसान के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई के निर्देश दिए। इस पर पुलिस ने किसान मांगे के खिलाफ सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान निवारण अधिनियम 1984 की धारा 3 और 4 में रिपोर्ट दर्ज कराई है। इस संबंध में थानाध्यक्ष चितवन कुमार ने बताया कि किसान के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।