{"_id":"5ac67ee84f1c1bb6618b5d73","slug":"101522958056-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपहृत छात्रा का 24 दिन बाद भी सुराग नहीं","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अपहृत छात्रा का 24 दिन बाद भी सुराग नहीं
Updated Fri, 06 Apr 2018 01:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दोघट (बागपत)। थाना क्षेत्र के एक गांव से अपहृत इंटर की छात्रा का पुलिस 24 दिन बाद भी सुराग नहीं लगा पाई है। परिजनों ने आरोपी के एक साथी को पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया था। आरोप है कि पुलिस ने बिना पूछताछ किए ही उसे थाने से छोड़ दिया।
थाना क्षेत्र के एक गांव से 13 मार्च को एक युवक इंटर की छात्रा को बहला-फुसला कर अगवा कर ले गया था। छात्रा के चाचा ने युवक के खिलाफ थाने पर मुकदमा दर्ज कराया था। इस मामले में 24 दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस अभी तक छात्रा को बरामद नहीं कर पाई है। छात्रा के परिजनों ने बताया कि उन्होंने आरोपी के साथी को पकड़ कर पुलिस को दिया था। वह उनके बारे में सब कुछ जानता है। आरोप है कि पुलिस ने उससे पूछताछ किए बिना ही थाने से छोड़ दिया। बृहस्पतिवार को छात्रा के परिजन थाने पहुंचे, थानाध्यक्ष के न मिलने पर परिजन दाहा पुलिस चौकी पर पहुंचे और छात्रा की बरामदगी की मांग की। दोघट थानाध्यक्ष चितवन कुमार ने बताया कि छात्रा का पता लगाने के प्रयास किए जा रहे हैं। शीघ्र ही उसे बरामद कर लिया जाएगा।