{"_id":"5a6cd8234f1c1b7b268b6b20","slug":"101517082659-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली चोरों के खिलाफ चलाया चेंकिग अभियान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बिजली चोरों के खिलाफ चलाया चेंकिग अभियान
Updated Sun, 28 Jan 2018 01:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)।
बिजली चोरी करने वालों पर अंकुश लगाने के लिए शनिवार को विद्युत निगम की टीम ने क्षेत्र के कई गांवों में छापेमारी की। इस दौरान 15 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जबकि 135 लोगों के विद्युत कनेक्शन काटे।
अवर अभियंता विकास कुमार के नेतृत्व में टीम ने शनिवार को जलालपुर गांव में छापे मारी की और दस लोगों को कटिया डालकर विद्युत चोरी करते पकड़ा। 50 बकायेदारों के कनेक्शन काटे । अवर अभियंता विकास कुमार ने बताया कि बिजली चोरी में लिप्त पाए जाने वालों में अब्दुल रहीम, नफीस, इस्माइल, कृष्णपाल, कल्लू, जगदीश, सुभाष, हसमत, सत्ते, अलताफ के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई।
अवर अभियंता संदीप खुशी राज कश्यप ने बिनौली, मवी कलां, कैड़वा आदि गांव में चेकिंग अभियान चलाकर पांच लोगों के खिलाफ बिजली चोरी में पकड़े जाने पर एफआईआर दर्ज कराई , जबकि 70 बकायेदारों के कनेक्शन काटे। अवर अभियंता पवन कुमार ने मलकपुर, लुहारी और जौनमाना गांव में चेकिंग अभियान चलाकर 15 बकायेदारों के कनेक्शन काटे।