फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   ट्रक लूट के बाद मुठभेड़, तीन बदमाश दबोचे

ट्रक लूट के बाद मुठभेड़, तीन बदमाश दबोचे

Fri, 29 Sep 2017 01:23 AM IST
Updated Fri, 29 Sep 2017 01:23 AM IST
विज्ञापन
ट्रक लूट के बाद मुठभेड़, तीन बदमाश दबोचे
बागपत। बागपत-चमरावल मार्ग पर पाबला-बेगमाबाद गांव के पास कार में सवार चार बदमाशों ने मारपीट कर ट्रक चालक से 40 हजार रुपये लूट लिए। वारदात की सूचना के बाद पुलिस ने पीछा कर तीन बदमाशों को मुठभेड़ के बाद दबोच लिया। इस दौरान एक आरोपी भागने में कामयाब हो गया। पुलिस ने बदमाशों के पास से दो तमंचे, चालक से लूटा मोबाइल और 86 सौ रुपये की नगदी बरामद की।
विज्ञापन

जिला अलीगढ़ के कैल्था निवासी लोकेंद्र हरियाणा से ट्रक लेकर बुधवार की रात में अपने घर जा रहा था। जैसे ही पाबला-बेगमाबाद गांव के पास पहुंचा, तभी पीछे से इंडिका कार ने ओवर टेक कर ट्रक को रोक लिया और तमंचे के बल पर मारपीट कर चालक लोकेंद्र से 40 हजार रुपये और मोबाइल लूटकर ले गए। जाते जाते बदमाशों ने चालक को जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने पुलिस को वारदात की सूचना दी। लूटपाट की सूचना मिलते ही पुलिस ने बदमाशों की घेराबंदी की।
विज्ञापन

एसपी जय प्रकाश ने बताया लूटपाट की सूचना पर कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार ने पुलिस टीम के साथ बदमाशों को चौहल्दा नहर के पास से घेर लिया और मुठभेड़ के बाद तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। इनका एक साथी भागने में सफल रहा। एसपी ने बताया पकड़े गए बदमाशों में पाबला बेगमाबाद गांव का सुनील पुत्र प्रकाश और अनिल पुत्र श्रीपाल, गांव सलावतपुर खेड़ी निवासी अभिषेक पुत्र जतन पाल है। पुलिस ने बदमाशों के पास से दो तमंचे, दो कारतूस, चालक से लूटा गया मोबाइल, लूटी गई रकम में से 8600 रुपये बरामद किए। फरार आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। उधर, पुलिस ने पूछताछ के बाद बताया बदमाश ट्रक चालक को लूटने के बाद दूसरी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे। चौहल्दा नहर के पास बदमाशों ने एक वाहन रुकवा लिया था, लेकिन इस बीच पुलिस मौके पर पहुंच गई और मुठभेड़ के बाद तीन बदमाशों को दबोच लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed