फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   कंडेरा में चार भट्ठों से लाखों का सामान चोरी

कंडेरा में चार भट्ठों से लाखों का सामान चोरी

Fri, 22 Sep 2017 01:31 AM IST
Updated Fri, 22 Sep 2017 01:31 AM IST
विज्ञापन
कंडेरा में चार भट्ठों से लाखों का सामान चोरी
रमाला (बागपत)। कंडेरा गांव में बुधवार की रात में चोरों ने जंगल में स्थित चार ईंट भट्ठों को निशाना बनाकर लाखों का सामान चोरी किया । पीड़ितों ने रमाला थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन

कंडेरा के जंगल में बिशंबर, सत्यपाल सिह, जयबीर निवासी जिवाना और लक्ष्मण सिह निवासी कंडेरा के ईंट भट्ठे हैं। बुधवार की रात में चोरों ने उनके भट्ठे के ऑफिस में घुसकर बैटरी, इंवर्टर, गैस सिलेंडर और अन्य कीमती सामान चोरी किया। बृहस्पतिवार सुबह दफ्तर के मैन गेट के ताले टूटे पड़े मिले और सामान बिखरा मिला और उक्त सामान गायब मिला। पीड़ितों ने रमाला थाने में चोरी की तहरीर दी है।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि तीन दिन पहले ही कंडेरा मार्ग पर सत्यपाल के भट्ठे के पास ही दिन दहाडे़ चार बदमाशों ने हथियारों के बल पर जिवाना निवासी भट्ठा मालिक जयबीर के पुत्र पंकज से बीस हजार रुपये की नगदी, बाइक और मोबाइल लूट लिया था। इससे पहले भी मकानों में चोरी की वारदात हो चुकी है। लोगों ने रमाला पुलिस से केस का खुलासा करने की मांग की । पुलिस ने उनको आश्वासन दिया कि चोरों को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed