{"_id":"59c418b84f1c1b9c688b5c48","slug":"101506023608-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कस्टम ऑफिसर सहित दो लोगों के घरों में चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कस्टम ऑफिसर सहित दो लोगों के घरों में चोरी
Updated Fri, 22 Sep 2017 01:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमीनगर सराय/बालैनी (बागपत)। चोर सिंघावली अहीर गांव के कस्टम अधिकारी समेत दो लोगों के मकान से करीब 1.40 लाख रुपये नगदी, आभूषण समेत छह लाख रुपये का सामान चुराकर ले गए। पीड़ितों ने पुलिस से शिकायत की है।
कस्टम अधिकारी अंकुर कुमार दिल्ली में तैनात है। उनका परिवार सिंघावली अहीर गांव में रहता है। परिवार के लोग उनकी शादी करने की तैयारी में लगे हैं। बुधवार को देर रात उनके मकान में चोर घुसे। चोर मकान से 1.20 लाख रुपये नगद, तीन तौला सोने और आधा किलोग्राम चांदी के आभूषण चोरी कर ले गए। इसके अलावा किसान लीलाधर का परिवार रात मकान में सो रहा था। चोर उनके घर में कुंबल कर घुसे और कमरे में रखे संदूक और अलमारी को उठाकर खेतों में ले गए और उनका ताला तोड़कर बीस हजार रुपये नगद, सोने-चांदी के आभूषण और अन्य सामान ले गए। बृहस्पतिवार सुबह उठे तो मकान में सामान बिखरा मिला और संदूक और अलमारी नहीं मिली। तलाश करने पर खेत में अलमारी मिली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की। दो मकान में हुई चोरी की घटना से लोगों में रोष है। थाना प्रभारी अरविंद कुमार ने कहा चोरों को गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है।
रटौल में मकान से सामान चोरी
चांदीनगर । रटौल गांव के रहीसूद्दीन के मकान का बुधवार की रात में ताला तोड़कर चोरों ने ढाई हजार रुपये नगद, मोबाइल और अन्य सामान चोरी कर लिया। घटना की पुलिस को शिकायत की।