फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   होमगार्ड ने मिनी ट्रक चालक को पीटा

होमगार्ड ने मिनी ट्रक चालक को पीटा

Fri, 25 Aug 2017 01:29 AM IST
Updated Fri, 25 Aug 2017 01:29 AM IST
विज्ञापन
होमगार्ड ने मिनी ट्रक चालक को पीटा
बागपत। अवैध वसूली का विरोध करने पर होमगार्ड ने मिनी ट्रक चालक को पीटा। पीड़ित ने एसपी से शिकायत की।
विज्ञापन

इटावा जनपद के नागरी गांव निवासी पंकज ने बताया वह वर्तमान समय में दिल्ली के सोनिया विहार में रहता है। वह मिनी ट्रक चलाता है। बृहस्पतिवार को सुबह के समय लाल किला से डीजे लेकर शामली जा रहा था। आरोप है ककड़ीपुर पुलिस चौकी के पास पहुंचा तो वहां पर तैनात होमगार्ड ने उनको रोक लिया और पांच सौ रुपये की मांग करने लगा। रुपये देने से मना करने पर उसकी डंडे से पिटाई शुरू कर दी। होमगार्ड ने चालक की आंख पर भी डंडा मारा, इससे वह घायल हो गया। पीड़ित ने रमाला थाना में शिकायत की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। पीड़ित ने एसपी डी प्रदीप कुमार से शिकायत की। दूसरी तरफ ककड़ीपुर चौकी प्रभारी ऋषिपाल सिंह ने कहा मामला संज्ञान में आया है। मामले की जांच कर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed