फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Crime will be curbed or else action will be taken: ADG

अपराधों पर अंकुश लगाएं वरना होगी कार्रवाई: एडीजी

Sun, 30 Aug 2020 10:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 30 Aug 2020 10:57 PM IST
विज्ञापन
Crime will be curbed or else action will be taken: ADG
एडीजी ने किया कोतवाली का निरीक्षण, हत्याकांड पर लिया संज्ञान
विज्ञापन

संजय हत्याकांड, देशपाल हत्याकांड व बासौली हत्याकांड की प्रगति रिपोर्ट संबंधित जानकारी दी
बड़ौत। बागपत में बढ़ते अपराधों को लेकर पुलिस अधिकारी सतर्क हो गए हैं। रविवार को एडीजी राजीव सभरवाल ने बड़ौत कोतवाली पहुंचकर जहां निरीक्षण किया वहीं अपराधों की डायरी चेक की। साथ ही पुलिस को चेतावनी दी कि अपराधों पर अंकुश लगाए वरना कार्रवाई की जाएगी। एडीजी ने एएसपी मनीष कुमार मिश्र व सीओ आलोक कुमार से छपरौली थाना क्षेत्र के बासौली गांव में हुए हत्याकांड, देशपाल हत्याकांड व भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष संजय खोखर हत्याकांड से संबंधित प्रगति रिपोर्ट की जानकारी जुटाई और दोनों अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनपद को बिल्कुल क्राइम फ्री करना है। शासन की मंशा है कि अपराधियों पर कठोर कार्रवाई की जाए, किसी मामले में चल रही विवेचना में अनावश्यक दवाब ने झेले, तुरंत उच्चाधिकारियों को सूचित करें।

इससे पूर्व उन्होंने डीएम शकुंतला गौतम, एडीएम अमित कुमार, एएसपी मनीष कुमार मिश्र, एसडीएम दुर्गेश मिश्र व सीओ के साथ नगर का भ्रमण किया। डीएम ने सभी अधिकारियों को देश में तेजी से फैल रहे कोरोना वायरस से जनता को बचाव के तरीके बताने की सलाह दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed