फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   crime news

Baghpat News: आंसू बहातीं ऋचा ने इस तरह सुनाई आपबीती

Tue, 30 Dec 2025 01:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 30 Dec 2025 01:24 AM IST
विज्ञापन
crime news
वसुंधरा रेजीडेंसी में लगी आग में झुसले आदित्य राणा का हाल जानने पहुंचे भाजपा नेता : स्रोत स्वयं
मुजफ्फरनगर। हादसे के बाद कानूनगो अमित गौड़ की पत्नी और दो बेटियां सहम गईं। आंखों से आंसू बहने लगे। ऋचा ने बताया कि दो माह पहले यहां किराये के मकान में रहने आए हैं।
विज्ञापन

शाम के समय वह अपनी बेटी अक्षिका और छोटी बेटी आराध्या के साथ अपने दो कुत्तों को सड़क पर टहलाने के साथ ही खुद भी घूमने आए थे। उस समय उनकी बीमार सास कमरे में बेड पर लेटकर टीवी देख रही थी। उनके पति व देवर भी घर में मौजूद थे। कुछ देर बाद उनके मकान मालिक का फोन आया। बताया कि उनके घर से धुआं निकल रहा है। वह पहुंचीं तो उन्होंने घर में जाने का प्रयास किया तभी घर में धमाका हो गया। उनके हाथ में मकान के अगले हिस्से में लगा कांच लगा है। उनकी बेटी किसी तरह बच पाई।
विज्ञापन

------
तीन मंजिला मकान, छुट्टी में घर चला गया एक परिवार
मुजफ्फरनगर। कुटबा गांव के रहने वाले किसान अरविंद कुमार ने वसुंधरा रेजीडेंसी में तीन मंजिला मकान किराये के लिए बनाया है। यहां पहली मंजिल खाली है। प्रथम तल पर जानसठ के तुल्हेड़ी गांव के ठेकेदार अक्षित चौधरी का परिवार रहता है लेकिन सर्दी के कारण बच्चों की छुट्टी में परिवार रविवार को अपने घर चला गया। द्वितीय तल पर कानूनगो का परिवार रह रहा था। हादसे के बाद ठेकेदार अक्षित चौधरी भी मौके पर पहुंचे। अपने घर और सामान की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने पुलिस को बताया कि उनका परिवार गांव में चला गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
कपिल देव अग्रवाल ने ली हादसे की जानकारी
कौशल विकास राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने घटनास्थल पर पहुंचकर हादसे की जानकारी ली। परिजनों से मुलाकात की। पीड़ित परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की। आश्वस्त किया कि इस कठिन समय में प्रदेश सरकार एवं प्रशासन पीड़ित परिवार के साथ है। सपा सांसद हरेंद्र मलिक के बेटे निशांत मलिक ने पहुंचकर दुख जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed