{"_id":"68b9f2ed92d9265e3a062454","slug":"crime-news-baghpat-news-c-28-1-smrt1013-137794-2025-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: दो हादसो में हेड कांस्टेबल और ट्रक चालक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: दो हादसो में हेड कांस्टेबल और ट्रक चालक घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेकड़ा। दो अलग-अलग हादसों में कोतवाली का हेड कांस्टेबल और ट्रक चालक घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।
पाठशाला पुलिस चौकी पर तैनात बुलंदशहर का रहने वाला हेड कांस्टेबल कपिल रावत बुधवार की देर शाम ड्यूटी कर बाइक से वापस कस्बे में आ रहा था। पाठशाला मार्ग पर पेट्रोल पंप के पास अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। इससे कपिल रावत सिर में चोट लगने से घायल हो गया। वहां आए पुलिस कर्मियों ने उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। उसको चिकित्सकों ने हायर सेंटर रेफर कर दिया।
इसके अलावा अजमेर का रहने वाला पुखराज ट्रक में गत्ता भरकर पानीपत से गाजियाबाद जा रहा था। ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस वे पर बड़ागांव के पास अचानक आगे जा रहे ट्रक के चालक ने ब्रेक लगा दिए। इससे उसका ट्रक आगे जा रहे ट्रक से टकरा गया और इस हादसे में पुखराज घायल हो गया। पुलिस ने घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस के अनुसार किसी भी हादसे में शिकायत नहीं की गई है।