फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   crime news

Baghpat News: लूट में विफल रहने पर युवक को सिर में ईंट मारकर घायल किया

Thu, 07 Aug 2025 12:27 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 07 Aug 2025 12:27 AM IST
विज्ञापन
crime news
खेकड़ा। फखरपुर गांव के रहने वाले बाइक सवार युवक को दिल्ली से गांव वापस जाते समय मीतली रजवाहा मार्ग पर तीन युवकों ने रोककर लूट का प्रयास किया। बाइक नहीं रोकने पर उसके सिर में ईंट मारकर घायल कर दिया। घायल ने पुलिस से शिकायत की।
विज्ञापन

फखरपुर गांव का रहने वाला युवक मनोज शर्मा दिल्ली में नौकरी करता है। वह बाइक से दिल्ली जाता आता है। मंगलवार की देर शाम वह मीतली रजवाहे मार्ग से वापस गांव आ रहा था। रास्ते में गांव के पास मार्ग पर चार युवकों ने उसे रोकने का प्रयास किया। बाइक नहीं रोकने पर उन्होंने उस पर पथराव कर दिया। इससे सिर में ईंट लगने पर वह गंभीर घायल हो गया। इसके बावजूद उसने वहां से किसी तरह अपनी जान बचाकर घर जाकर परिजनों को घटना के बारे में बताया। परिजनोें ने डायल 112 पुलिस को फोन कर बताया। पुलिस ने वहां पहुंचकर आरोपियों का पता लगाने का प्रयास किया, लेकिन वहां कोई नहीं मिला। पुलिस के अनुसार पता लगाकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed